Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 55 लाख का 164 किलो मादक पदार्थ नष्ट:पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन दहन' के तहत हुई कार्रवाई

    19 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन दहन' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इसमें थाना बेवर और थाना बरनाहल में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों से संबंधित माल का विनष्टीकरण किया गया। कुल 164 किलो 571 ग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया गया। जिसमें गांजा, चरस, डायजापाम और अन्य नशीले पदार्थ शामिल थे। इन सभी को मैनपुरी स्थित ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की भस्मक भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। यह पूरी प्रक्रिया जनपदीय डीडीसी कमेटी की अनुमति से की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। संबंधित थानों के प्रभारियों ने दस्तावेजों के साथ बरामद माल को विधिवत प्रस्तुत किया। उच्चाधिकारियों की निगरानी में नष्ट कराया गया कुल 22 अभियोगों से जुड़े इस नशीले माल को उच्चाधिकारियों की निगरानी में नष्ट कराया गया, ताकि इसके दोबारा दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो सके। थाना बेवर से 162.6 किलोग्राम और थाना बरनाहल से 1.971 किलोग्राम मादक पदार्थ शामिल था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) संतोष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 अभियोगों का निस्तारण किया गया, जिनमें जब्त गांजा, चरस और डायजापाम को ईको ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की भट्टी में नष्ट किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में यीशु को सूली पर टांगा:हजरतगंज में जुलूस निकाला, ईसा के दर्द को याद कर रोए श्रद्धालु
    Next Article
    युवक बोला- चौकी में पुलिस ने पीटा, हाथ में फ्रैक्चर:एनकाउंटर की धमकी देकर सिपाहियों ने रुपये छीने, मेडिकल नहीं कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment