Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में आवारा सांड का हमला, किसान गंभीर घायल:खेत जाते समय हुआ हमला, हाथ-पैर में 25 टांके लगे

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में एक आवारा सांड ने खेत जा रहे 60 वर्षीय किसान राधेश्याम पर हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड ने किसान राधेश्याम को अपने सींगों में फंसाकर करीब 5 फीट ऊपर उछाला और जमीन पर पटक दिया। इससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। राधेश्याम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से सांड को भगाया और घायल किसान को तत्काल जागीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राधेश्याम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किसान के नाती विनय ने बताया कि सांड के हमले में उनके बाबा के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उनके हाथ में लगभग 25 टांके लगाए गए हैं। विनय ने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र में आवारा गोवंशों की समस्या लगातार बढ़ रही है। किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए रात में भी खेतों पर निगरानी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद सांडों के हमले का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में प्रशासन से पहले भी शिकायतें की गई हैं, लेकिन आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला:अज्ञात बाइक सवारों ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा, जांच शुरू
    Next Article
    प्रयागराज शहर उत्तरी विधायक बोले-छोटा बघाड़ा में बांध की जरूरत:बाढ़ में घर डूबने से बच सकेंगे, इसका प्रयास करूंगा; 2027 में पार्टी चाहेगी तो दावेदार होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment