Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग:सर्वर रूम से उठी लपटे, दमकल की तीन गाड़ियां डेढ़ घंटे तक आग बुझाने में लगीं

    2 hours ago

    1

    0

    कुरावली में जीटी रोड किनारे स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में देर रात भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बैंक के सर्वर रूम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय सर्वर रूम से आग की तेज लपटें निकल रही थीं और पूरे बैंक परिसर में धुआं फैल चुका था। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रारंभिक प्रयास किया और एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने बैंक के पीछे के रास्ते से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले सर्वर रूम में लगी आग पर काबू पाया, जिसके बाद मुख्य परिसर की आग को भी बुझाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि देर रात आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वे तत्काल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचित किया। भाटी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बैंक कर्मी प्रत्यूष कुमार और भवन स्वामी दिलीप राठौर भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बैंक के अंदर रखा फर्नीचर, एसी, कंप्यूटर और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए, जिससे काफी नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन बैंक अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर लगाने वालों को भाजपा पार्षद ने बनाया बंधक:मेरठ में सुमित शर्मा ने कहा- अधिकारी को बुलाओ; 3 घंटे बाद टीम लौटी
    Next Article
    रामपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 पर केस:छेड़छाड़ के आरोप पर चाकूबाजी, घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment