Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में बैनामा न करने पर दंपति से मारपीट:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार, जांच शुरू

    15 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में बैनामा न करने पर एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विरसिंहपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार पुत्र कामता प्रसाद ने बताया कि उनके नाम 2 बीघा भूमि दर्ज है, जिसमें से एक बीघा उनके और एक बीघा उनकी पत्नी सुनीता देवी के नाम पर है। सर्वेश प्रजापति समुदाय से हैं। सर्वेश के अनुसार, जयसिंहपुर गांव निवासी नीरज उर्फ बंटू पुत्र डिप्टी सिंह ने उन्हें और उनकी पत्नी को धमकाया। 16 मार्च 2025 को नीरज ने एक पर्चा देकर दावा किया कि चुनाव के समय दिए गए रुपये का ब्याज सहित कुल 34 लाख 63 हजार 422 रुपये बकाया है। नीरज ने धमकी दी कि यदि उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी के नाम की भूमि का बैनामा नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद, 17 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे नीरज उर्फ बंटू और 3-4 अज्ञात व्यक्ति जबरन दंपति को अपनी गाड़ी में ले गए। इस दौरान, उन्होंने सर्वेश की पत्नी के साथ अश्लील गाली-गलौज भी की। जब वे उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे और बैनामा पंजीकृत होने वाला था, तब दंपति ने उपनिबंधक को पूरी घटना बताई। उपनिबंधक के हस्तक्षेप से दंपति की भूमि का बैनामा होने से बच गया। उसी रात, 17 मार्च 2026 को करीब 11 बजे आरोपी फिर दंपति के घर आए और दरवाजा खटखटाते रहे। डर के मारे दंपति ने दरवाजा नहीं खोला। इस घटना के बाद, आरोपियों के भय से सर्वेश की पत्नी ने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार गुरुवार को कार्यालय आया था और शिकायती पत्र दिया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। संबंधित थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिए गए हैं और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जीते जी इलाहाबाद' पुस्तक समीक्षा:डॉ धनंजय चोपड़ा बोले- किताब में पुराने इलाहाबाद की बेबाकी, बौद्धिक साहस की कहानियां हैं
    Next Article
    जुमा अलविदा अवकाश तिथि संशोधन की मांग:सुल्तानपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment