Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत:शादी से लौट रहे बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, 20 मिनट तक शवों के ऊपर गुजरते रहे वाहन

    4 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में गुरुवार रात करीब रात करीब 10:30 बजे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और कुछ वाहन 20 मिनट तक शवों को कुचलते हुए निकल गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। मृतकों की पहचान कन्नौज जनपद के छिबरामऊ निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। घटना स्थल से जुड़ी तस्वीरे… जानिए पूरा मामला… पूरा मामला किशनी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार किशनी नगर से लगभग दो किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने पहुंचे ही थे कि अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 34 वर्षीय मोहम्मद वसीम और 50 वर्षीय सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय आफताब उर्फ छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार होकर बेवर की ओर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पॉलिटेक्निक कॉलेज के चौकीदार और आसपास के ग्रामीण तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी से अन्य वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सड़क सुनसान होने और अंधेरा अधिक होने के कारण कुछ वाहन शवों को कुचलते हुए निकल गए, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गए और स्थिति और भी भयावह हो गई। मृतकों की पहचान ड्राइविंग लाइसेंस से हुई मृतकों की पहचान कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी मोहम्मद वसीम, सत्तार और आफताब उर्फ छोटे के रूप में हुई है। वसीम की पहचान उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हुई। पुलिस ने उसके भाई नदीम को फोन कर घटना की जानकारी दी। नदीम ने बताया कि वे सभी जटपुरा से साथ ही निकले थे, लेकिन वसीम के साथ एक महिला होने के कारण उन्होंने उन्हें आगे चलने के लिए कहा था। जब वे देर तक घर नहीं पहुंचे तो चिंता हुई और फोन करने पर घटना का पता चला। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल आफताब को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने बेटियों से किया गंभीर अपराध:मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
    Next Article
    KKR नहीं है तैयार, 14 साल बाद आईपीएल में देखना पड़ा ऐसा दिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment