Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी प्रेमिका ने की ज्वेलरी शॉप पर लूट:पानी-नाश्ते के बहाने कर्मचारी को बाहर भेजा, तमंचा दिखाकर हार-चेन लेकर हुई थी फरार

    1 hour ago

    2

    0

    अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोठी पुराना बाजार स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार 12:30 बजे दोपहर महेश ज्वेलर्स शॉप पर नकाबपोश महिला ने ग्राहक बनकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। महिला ने पहले गहने पसंद किए, फिर पानी-नाश्ते के बहाने दुकान के कर्मचारियों को बाहर भिजवाया और मौका पाकर तमंचा दिखाकर हार व चेन लेकर फरार हो गई। लूट करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही जिस बाइक से महिला युवक के साथ फरार हुई थी, उसे भी कब्जे में लेकर युवक को भी हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की माने तो महिला और युवक प्रेमी प्रेमिका है। एसपी ग्रामीण ने बलवंत चौधरी ने कि सीसीटी फुटेज के आधार पर लूट में शामिल बाइक बरामद कर लिया गया है, इसके साथ ही युवक राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में पुलिस ने तत्पता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की पहचान बाबा बाजार क्षेत्र के मथा नेवादा अहिबरन गांव की पायल और युवक की पहचान मवई निवासी राहुल के रूप में बताई जा रही है। दोनों प्रेमी प्रमिका है। दोनों ने प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए पहना बुर्का महिला दुकान में लूट करने और पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहनी थी। दुकान में कुल छह सीसीटीवी कैमरे लगे है। लेकिन युवती शातिर तरीखे से कैमरों से बचने का भी प्रयास किया है। ताकी उसकी पहचान उजागर न हो सके। तमंचा दिखाकर भागी महिला दुकानदार जैसे ही अन्य गहने अलमारी में रखने लगा, तभी युवती ने काउंटर पर रखा हार और चेन उठाकर बैग में डाल लिया। विरोध करने पर उसने तमंचा दिखाया और मौके से भाग निकली। बाहर बैठे कर्मचारी भी कुछ समझ नहीं पाए। महेश ज्वेलर्स के संचालक महेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला दुकान पर आई और हार-चेन दिखाने को कहा। गहने पसंद करने के बाद उसने पानी मांगा। इसके बाद समोसा मंगवाया, फिर समोसा लेने से इनकार कर मिठाई लाने को कहा। इस दौरान कर्मचारी को बाहर भेज दिया गया। महिला लगातार बातों में उलझाकर समय निकालती रही और कहती रही कि उसके पति पैसे लेकर आने वाले हैं। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे 6 सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पहली बार आई थी दुकान पर दुकानदार ने बताया कि महिला पहले कभी दुकान पर नहीं आई थी। उनकी दुकान करीब एक वर्ष पहले ही अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले के खुलासे में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक खुले नाले में गिरा, VIDEO:आधे घंटे बाद मिला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, लोगों में नाराजगी
    Next Article
    कथावाचक राजन महाराज ने विंध्याचल धाम में किए दर्शन-पूजन:मिर्जापुर में कहा- धर्म पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment