Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में चाय की दुकान पर युवक को पीटा:कुर्सियां फेंकी गईं, CCTV वीडियो आया सामने; एसपी ने जांच टीम बनाई

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर बैठे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में पीड़ित सोहिल घायल हो गया। पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोहिल अपने साथियों के साथ चाय पी रहा था तभी केशव, शशांक, अमन और अंकुश मौके पर पहुंचे। पहले उनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने सोहिल पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गईं। वायरल वीडियो में कुर्सियां चलते और भगदड़ जैसे हालात साफ देखे जा सकते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित सोहिल को बचाया। सोहिल का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते लोग बीच-बचाव न करते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वायरल फुटेज के आधार पर पुलिस सबूत जुटाने और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। प्रारंभिक जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा से भवानी भीख शुक्ला जनता की पसंद:कटरा बाजार सीट पर सपा से पहली पसंद मनोज शुक्ला, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    पावर प्लांट से केबिल चोरी करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:कानपुर में 1400 रुपए किलो बेचते थे, अब माल खरीदने वालों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment