Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा से भवानी भीख शुक्ला जनता की पसंद:कटरा बाजार सीट पर सपा से पहली पसंद मनोज शुक्ला, विधायक का क्या हुआ जानिए

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की कटरा बाजार विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक बावन सिंह को जनता ने नहीं पसंद किया है। भास्कर के जनता सर्वे में 47% जनता का मत मिला है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। पार्टी पसंद के रूप में पहली पसंद सपा है दूसरे नंबर पर बीजेपी पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली भवानी भीख शुक्ला हैं उन्हें 57% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर विधायक बावन सिंह हैं इन्हें को 32% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर बृजभूषण के करीबी सुनील सिंह हैं, उन्हें 6% ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम भी बृजभूषण के करीबी पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद तिवारी का है जिन्हें 1 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद मनोज शुक्ला हैं इन्हें 60% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक सपा बैजनाथ दुबे हैं इनको 29%, और पूर्व प्रत्याशी विनोद शुक्ला को 9% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद शत्रोहन लाल गौतम हैं इन्हें 38% लोगों ने पसंद किया है। लल्लू गौतम को 6% लोगों ने पसंद किया है। अन्य उम्मीदवार को 56% लोगों ने पसंद किया है। यहां सबसे ज्यादा अन्य उम्मीदवार के रूप में जनता ने अपनी पसंद मानी है। कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद सुफियान खान हैं इन्हें 91% लोगों ने पसंद किया है। रघुपति त्रिपाठी को 6%, और तौवाज खान को 1% लोगों ने पसंद किया है। जबकि यहां पर दो प्रतिशत लोगों ने अन्य कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लोगों को पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में एसी ठीक करने गए युवकों को बंधक बनाया:2 घंटे तक कैद रखा, पुलिस ने बचाया; आरोपी हिरासत में
    Next Article
    मैनपुरी में चाय की दुकान पर युवक को पीटा:कुर्सियां फेंकी गईं, CCTV वीडियो आया सामने; एसपी ने जांच टीम बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment