Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में एक साथ जलीं तीन चिताएं:शोक कार्यक्रम से लौटते समय पति-पत्नी और बेटे की हादसे में हुई थी मौत

    7 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में रविवार को उस समय मातम छा गया। जब सड़क हादसे में मृत एक ही परिवार के तीन लोगों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। गांव में एक साथ तीन चिताएं जलने से माहौल गमगीन हो गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक दिन पहले फिरोजाबाद से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर शनिवार दोपहर अपने घर लौट रहे थे। थाना अरांव क्षेत्र के बाईपास पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में पति, उनकी पत्नी, बेटा और साली मोना सवार थे। हादसे में पति-पत्नी और बेटे की हादसे में मौत हो गई, जबकि साली का गंभीर घायल है। देखिए 3 तस्वीरें… पढ़िए पूरी घटना… घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ था। मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के बघिरुआ गांव निवासी वरुण उर्फ शिवम यादव अपनी ससुराल नगला राधे (जनपद फिरोजाबाद) से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के बाईपास पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में वरुण, उनकी पत्नी प्रियंका, बेटा आर्यन और साली मोना सवार थे। हादसे में वरुण, उनकी पत्नी प्रियंका और मासूम बेटे आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साली मोना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका उपचार ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद में चल रहा है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। रविवार सुबह जैसे ही तीनों शव पैतृक गांव बघिरुआ पहुंचे, पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। नम आंखों के बीच परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि मृतका प्रियंका आठ माह की गर्भवती थीं। वरुण अपने परिवार में पांच बहनों के बीच इकलौते भाई थे। उनकी शादी तीन वर्ष पहले ही हुई थी। हादसे के बाद से गांव की गलियां सूनी हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं ब्लॉक प्रमुख जागीर मुनेश चौहान भी मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। ……….. यह भी खबर पढ़ें… फिरोजाबाद में कार पलटी, पति-पत्नी और बेटे की मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी, हादसे में साली गंभीर घायल फिरोजाबाद में शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक गर्भवती महिला और उसका दो साल का मासूम बेटा और पति शामिल है। हादसा थाना अरांव क्षेत्र में निन्नूराम कोल्ड स्टोरेज के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिनेश पाल ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष:हरदोई में अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित, अवधेश संगठन मंत्री
    Next Article
    कॉलेज-यूनिवर्सिटी की छवि खराब होगी:UGC नियम पर एपी सिंह बोले- सुप्रीम कोर्ट का नियमों पर रोक लगाना उचित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment