Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में गौ सेवा सम्मेलन आयोजित:हिंदू समाज को आत्ममंथन और गोवंश सेवा का संदेश

    6 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी नगर पालिका परिषद परिसर में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश गौरक्षा संगठन ने 'गौ माता की सेवा, सम्मान और समर्पण' विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस सम्मेलन में गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित अवधेश गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में अमित अवधेश गिरी ने कहा कि यह आयोजन केवल गौ सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हिंदू समाज का उत्थान और जनजागृति है। उन्होंने हिंदू समाज से अपनी जड़ों को पहचानने और यह समझने का आह्वान किया कि गौ माता की सेवा कब और क्यों एक समस्या बन गई, इस पर गंभीर चिंतन आवश्यक है। किसानों के खेतों और सड़कों पर गोवंश के घूमने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक हिंदू गोवंश को अपने घर में स्थान दे, तो न तो फसलें बर्बाद होंगी और न ही गोवंश को सड़कों पर भटकना पड़ेगा। उन्होंने जोर दिया कि जब समाज सक्षम होगा, तभी आने वाली पीढ़ियां भी गोवंश की जिम्मेदारी निभा पाएंगी और गोकशी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। लखनऊ में पुत्र द्वारा पिता की हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए गिरी ने कहा कि यदि परिवारों में स्नेह, विश्वास और संवाद बना रहे, तो ऐसे जघन्य अपराधों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र के बीच भावनात्मक जुड़ाव और समय का अभाव ही ऐसी घटनाओं का कारण बनता है। गौशालाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद सड़कों पर गोवंश के दिखने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कमी सरकार की नहीं, बल्कि समाज की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्थाएं स्थापित की हैं, लेकिन जब तक समाज अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी देखने पहुंचे, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला शव
    Next Article
    ललितपुर में शिक्षकों की TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग:BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, 2 घंटे किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment