Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में महाराणा प्रताप प्रतिमा पर युवक चढ़ा:अपमानजनक हरकत पर लोगों में आक्रोश, एसपी से कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के करहल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवक प्रतिमा पर चढ़ा हुआ और कुछ अपमानजनक हरकतें करता दिख रहा है। इस घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि युवक प्रतिमा पर बीयर डाल रहा था, जबकि अन्य लोगों का दावा है कि वह मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। युवक की हरकत पर विवाद बना हुआ है और मामले की जांच जारी है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का कृत्य नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना स्थल पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहती है और पास में ही एक पुलिस चौकी भी है। इसके बावजूद ऐसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। इस मामले पर सुमित चौहान और शंकर सिंह भदौरिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे समाज में असंतोष है। उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो सोमवार से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSA में कल से तीन दिन तक MSME-एंटरप्रेन्योरशिप कांक्लेव:स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर IIT समेत तीन संस्थानों से होगा MoU
    Next Article
    ललितपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें:अफवाहों के कारण भीड़, ईंधन बिक्री पर सीमा तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment