Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में संत पर हमला, मारपीट और लूट:हनुमान मंदिर से हटाने की कोशिश पर विवाद, पुलिस से शिकायत

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में हनुमान मंदिर से हटाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संत कमल दास पर कुछ लोगों ने मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। संत कमल दास के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से दीवानी रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और सेवा कर रहे हैं। उनका दावा है कि इस मंदिर की स्थापना उनके परिवार द्वारा की गई थी और वे लंबे समय से यहीं निवास कर रहे हैं। आरोप है कि बीते शाम गांव के कुछ लोग मंदिर पहुंचे और संत कमल दास को जबरन वहां से हटाने का प्रयास करने लगे। जब संत ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित संत ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने नवरात्रि के प्रसाद के लिए रखे लगभग 5 हजार रुपये छीन लिए। घटना के दौरान, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भविष्य में मंदिर में रहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, संत कमल दास का आरोप है कि उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डीएम की नई मुहीम:सीबीएसई स्कूल कैंपस से किताबें बेचने पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    Dhurandhar The Revenge: दो दिनों में 200 करोड़ पार, ‘धुरंधर 2’ की आंधी में बह गया ‘पुष्पा 2’ का ये रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment