Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में श्याम महोत्सव में देशभर के भजन कलाकार जुटेंगे:इत्र वर्षा और फूलों की होली के साथ सजेगा श्याम दरबार

    2 hours ago

    1

    0

    शहर में श्री श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा छठवां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 6 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आगरा रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में होगा। सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 6 मार्च को सुबह 10 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगी। इसका प्रस्तुतिकरण फर्रुखाबाद की मां मंगला सुंदरकांड समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। इस भजन संध्या में देशभर के प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन कलाकारों में मध्य प्रदेश के इंदौर से योगेश-मीना, दिल्ली से रितिक गुप्ता, जयपुर से साक्षी अग्रवाल और कलकत्ता से जानवी शर्मा शामिल हैं। कानपुर का कश्यप म्यूजिकल ग्रुप भी अपने संगीत से श्याम प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेगा। महोत्सव में इस बार कई विशेष आकर्षण भी रखे गए हैं। इनमें चंग धमाल, अलौकिक श्रृंगार दर्शन, इत्र वर्षा, फागुन स्पेशल प्रस्तुति, पावन ज्योति और फूलों की होली प्रमुख हैं। श्याम दरबार की भव्य सजावट का कार्य कानपुर के अमित सैनी डेकोरेटर्स द्वारा किया जाएगा। वहीं, साउंड व्यवस्था की जिम्मेदारी फर्रुखाबाद के बलवीर साउंड को सौंपी गई है। समिति के संरक्षकों और पदाधिकारियों ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन के गोदा बिहार में होलिकोत्सव:हुरियारिनों ने खेली लठामार होली, भक्तों ने लिया आनंद
    Next Article
    ललितपुर में हनुमान जयंती महोत्सव की बैठक संपन्न:8 दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन पर बनी सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment