Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के पास नीम के पेड़ पर लटका मिला शव, मानसिक रूप से था परेशान

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों ने चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे युवक राहुल का शव उसके घर के पास एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई आदेश पुत्र ब्रजराज ने थाने में तहरीर देकर गांव की पूजा, उसकी मां ममता, पिता सदानंद तथा खिमाऊपुर निवासी इंद्रपाल पर आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, ये सभी लोग पिछले कुछ समय से राहुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। परिजनों का आरोप है कि 31 मार्च 2026 को आरोपियों ने राहुल को छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और मामला निपटाने के नाम पर उससे अवैध वसूली की। बताया गया कि राहुल से 20 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी, सोने का ओम और चांदी की पायल जबरन ले ली गई। इसके बावजूद आरोपी 50 हजार रुपये और मांग रहे थे। परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों, आर्थिक शोषण और मानसिक दबाव से परेशान होकर राहुल ने यह कदम उठाया। उन्होंने चारों आरोपियों को राहुल की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी ने बताया कि मामले में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि- मामले की सूचना थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये। सर्वेलेंस टीम भी मौके पर जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दो सड़क हादसे, अलग-अलग जगहों पर मौत:महानगर में हॉस्पिटल कर्मी, गोसाईगंज में पेंशन निकालने गई बुजुर्ग का हुआ एक्सीडेंट
    Next Article
    राप्ती-नदी में डूबने से 2 भाइयों की हुई थी मौत:SSB ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment