Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा का खाता खुलवाकर पैसे हड़पे:श्रावस्ती में पासबुक रख मजदूरी देने से किया इनकार, तीन आरोपी गिरफ्तार

    15 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने मनरेगा योजना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी 2026 को ग्राम संहनिया, थाना कोतवाली भिनगा निवासी ओमकार पुत्र कमलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर बताया कि आरोपियों ने मनरेगा योजना के तहत उनके नाम से बैंक खाता खुलवाया और उनकी पासबुक तथा एटीएम कार्ड अपने कब्जे में रख लिया। पीड़ित ने जब अपनी मजदूरी का पैसा खाते में न मिलने पर पूछताछ की तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया। जांच के दौरान मामला गंभीर पाए जाने पर इसमें धारा 317(2) BNS और 66(D) आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। दबिश देकर उठाया थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम प्रभारी मनोज कुमार यादव और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। 13 फरवरी 2026 को भिनगा रेंजरी के पास दबिश देकर तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान गोलू उर्फ तेज प्रकाश (निवासी सुजानडीहया, थाना कोतवाली भिनगा), रामजस (निवासी मनका चौक, थाना कोतवाली भिनगा) और ननके उर्फ रमेश शर्मा (निवासी टेपरा, थाना कोतवाली भिनगा) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 3 पासबुक, 1 एटीएम कार्ड और 1500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ये अभियुक्त कई अन्य धोखाधड़ी के मामलों में भी वांछित थे और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने इस संबंध में कहा कि साइबर अपराध और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी योजना, बैंक खाता या सरकारी योजना से जुड़े दस्तावेज या पासबुक किसी अन्य व्यक्ति को न सौंपें। यदि किसी को धोखाधड़ी या किसी प्रकार की शंका हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल को सूचित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से निकलकर वाराणसी पहुंचेगी भव्य शिव बारात:महाशिवरात्रि पर शामिल होंगे हजारों भक्त, रास्ते भर होली खेलते जाएंगे
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, प्रशासन सख्त:डीएम ने दिए नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश, 122 केंद्र बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment