Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, प्रशासन सख्त:डीएम ने दिए नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश, 122 केंद्र बने

    14 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित एक बैठक में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएं।किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे देखा जा सके। प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉक में सुरक्षित रखने तथा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने देने पर विशेष जोर दिया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने ऐसे केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षाएं समय पर शुरू हों और समय पर समाप्त हों। परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा और परीक्षार्थियों को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बैठक में बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक कुल 18 दिनों में संपन्न होंगी। जिले में कुल 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं की निगरानी के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 122 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हाईस्कूल में 39,165 और इंटरमीडिएट में 32,711 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। प्रशासन ने दोहराया कि परीक्षा की गरिमा और शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा का खाता खुलवाकर पैसे हड़पे:श्रावस्ती में पासबुक रख मजदूरी देने से किया इनकार, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    लव मैरिज करने पहुंचा, लड़की के भाई ने पीटा:कानपुर में पहले मंदिर में 7 फेरे लिए, फिर रजिस्ट्रेशन कराने गया; 3 साल से अफेयर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment