Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा और ग्रामरोजगार सेवकों ने शुरू की कलम बंद हड़ताल:विरोध प्रदर्शन कर सीएम के नाम भेजा ज्ञापन, वेतन भुगतान और नियमितीकरण की मांग

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा में मनरेगा कर्मियों और ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज सोमवार से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति और वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मनकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह और उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मनरेगा कर्मियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही, 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मनरेगा कर्मियों के हित में की गई घोषणाओं को अब तक लागू न किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। कर्मियों ने मानदेय भुगतान में देरी और ईपीएफ कटौती से संबंधित समस्याओं के स्थायी समाधान की भी मांग की है। समिति ने स्पष्ट किया कि यह एक सांकेतिक कलम बंद हड़ताल है, जो 25 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मी पर काम करने का दबाव न बनाया जाए। कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो 1 मई को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक और ज्ञापन भेजकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का तार्किक समाधान नहीं होता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस हड़ताल से विकास खंड की तमाम पंचायतों में मनरेगा से जुड़े कार्यों के प्रभावित होने की आशंका है। विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन की एकजुटता स्पष्ट दिखी। इसमें अरुण कुमार सिंह, राम प्रीत वर्मा, मनीराम, शिव मूर्ति प्रजापति, नंद लाल, बीरेंद्र कुमार गुप्ता, फूल चंद भारती, बैजनाथ, मुकेश कुमार द्विवेदी, विजय बहादुर मौर्या, मोती लाल यादव, राज किशोर, सत्य नारायण पाल, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार पांडे, अवधेश कुमार त्रिपाठी और श्रवण कुमार भास्कर सहित दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में बच्चे पर हमला करने वाले तेंदुए का चेकअप:जांच में स्वस्थ पाया गया, 17 अप्रैल को अटैक किया था
    Next Article
    सीतापुर में बस की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत:हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment