Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसी मिश्रा ने शादी के पैसे से खोला जिम:बोलीं-आत्मनिर्भर बनना जरूरी, महापौर अर्चना वर्मा ने की सराहना

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए मानसी मिश्रा ने महिलाओं के लिए एक जिम खोला है। इस जिम का उद्घाटन महापौर अर्चना वर्मा ने किया। मानसी ने अपनी शादी के लिए रखे पैसों का इस्तेमाल खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया, जिसकी महापौर ने भी सराहना की। दरअसल, पढ़ाई पूरी करने के बाद जब परिवार ने मानसी से शादी करने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। मानसी ने अपने पिता से कहा कि शादी पर खर्च होने वाले पैसे उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए लगाए जाएं। उनका मानना था कि आज के समय में आत्मनिर्भर होना शादी से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। शुरुआत में परिवार में इस बात को लेकर कुछ मनमुटाव भी हुआ, लेकिन मानसी अपनी बात पर अडिग रहीं। उन्होंने अपने पिता आरेंद्र कुमार मिश्रा को समझाया कि यह पैसा उनके भविष्य के लिए निवेश किया जाए। इसके बाद उनके परिवार ने सहयोग करना शुरू किया और पिता ने शादी के लिए बचाए गए पैसे जिम खोलने में लगा दिए। आनंद पुरम कॉलोनी की निवासी मानसी मिश्रा एक प्रशिक्षित जिम ट्रेनर हैं। उन्होंने बीसीए की पढ़ाई की है, नीट क्वालीफाई किया है और दिल्ली से जिम ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। शाहजहांपुर में भी वह पहले बतौर जिम ट्रेनर काम कर चुकी हैं। उनके पिता वन विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मानसी अपने एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। महापौर अर्चना वर्मा ने मानसी के इस कदम की खूब प्रशंसा की और उनके परिवार को बधाई दी। मानसी का कहना है कि उनके लिए फिटनेस बहुत जरूरी है और शादी से ज्यादा महत्वपूर्ण अपने पैरों पर खड़ा होना है। वहीं महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि मानसी का परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने आज के समय मे बेटी को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिए कुछ नया सोचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से दो दिन पहले युवक की मौत:एक दिन पहले घर से घूमने निकला था, रास्ते में बेसुध पड़ा मिला था
    Next Article
    मछलीशहर भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित:युवाओं और सामाजिक संतुलन को मिली प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment