Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसून 7 राज्यों में पहुंचा, केरलम-तमिलनाडु, गोवा में भारी बारिश:चेन्नई में पारा अब भी 40°C पार; एमपी-राजस्थान में आंधी-बारिश, कई जगह पेड़ गिरे

    6 hours ago

    2

    0

    देश में गुजरात को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में शनिवार को तेज बारिश हुई। बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका और बक्सर में चार लोगों की और झारखंड में 2 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। एमपी के 4 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। शाजापुर में ओले गिरे। राजस्थान के बीकानेर में बारिश के साथ ओले गिरे। यूपी के मऊ और गाजीपुर में शनिवार को 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई। इधर, शनिवार को मानसून महाराष्ट्र में समुद्र के किनारे बसे शहर देवगढ़ पहुंच गया। अगले 2 दिन में यह पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। पूर्वोत्तर के मिजोरम और मणिपुर में भी मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ तेलंगाना और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में पहुंच सकता है। मानसून के कारण केरलम, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। हालांकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लगातार 5वें दिन पारा 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर दोबारा शुरू हो गया है। यहां कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… प्रशांत महासागर का तापमान बढ़ा, ये अल नीनो की शुरुआत यूरोपीय मौसम एजेंसी के अनुसार, प्रशांत महासागर में अल नीनो बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ताजा आंकड़ों में समुद्र का तापमान उस स्तर से ऊपर पहुंच गया है, जिसे अल नीनो की शुरुआत माना जाता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसके कारण दिसंबर तक समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 3°C तक बढ़ सकता है। यदि यह सही रहा तो इस साल का अल नीनो दुनियाभर में तापमान को बहुत ज्यादा बढ़ा देगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अल नीनो 2015-16 और 1997-98 के रिकॉर्ड से भी ज्यादा शक्तिशाली हो सकता है। पिछली दो बार नीनो 3.4 इंडेक्स में पारा औसत से 2.3°C ऊपर चला गया था। कुछ अनुमान तापमान में 4°C तक की बढ़ोतरी दिखा रहे हैं, जिसे बड़ी चेतावनी माना जा रहा है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 8 जून: 9 जून: ओडिशा-आंध्र में हीटवेव का अलर्ट, रात में चलेगी लू; दिल्ली में पारा फिर 40°C मानसून के आने से पहले कई राज्यों में चल रही प्री-मानसून आंधी बारिश से राहत मिली है। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में हीटवेव का असर बरकरार है। ओडिशा-आंध्र प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट हैं। ओडिशा में रात में भी लू चल सकती है। इधर, दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर तापमान 40°C तक पहुंच गया। रविवार को बादल छाए रहने, हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पारा 36 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, टोंक में 2 इंच तक बरसात हुई मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए 8 जून को 7 जिलों में बारिश का और 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान जिलों में गर्मी बढ़ सकती है। रविवार को 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को बीकानेर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। टोंक में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 20 जून से पहले मानसून की एंट्री संभव, अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, फिर लू चलेगी प्रदेश में अब मानसून की एंट्री 20 जून से पहले हो सकती है। इधर, तेज आंधी-बारिश के साथ गर्मी भी बढ़ी है। 9 और 10 जून को यूपी से लगे जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी है। IMD ने रविवार को भी करीब 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: मानसून लेट हुआ, अब 24 जून तक पहुंचेगा; बारिश थमने से गर्मी बढ़ी, पारा 42.5°C 2 हफ्ते से जारी आंधी-बारिश का सिलसिला थम गया है। रविवार को सभी 75 जिलों में मौसम साफ है। 24 घंटे में पारा 47°C तक पहुंच सकता है। 9 जून से 3 दिन हीटवेव चलेगी। इस बार यूपी में मानसून 4 से 6 दिन लेट पहुंच सकता है। इसके 24 जून तक पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश लौटने के लिए खुद सामने आ रहे अवैध प्रवासी:बंगाल में रोज 200-300 लोगों का वेरिफिकेशन; बॉर्डर पर दोनों देशों में एक जैसा तनाव
    Next Article
    खबर हटके-₹11 लाख के नल चुराकर गर्लफ्रेंड को आईफोन दिया:जयमाला के बाद दूल्हा दहेज की बाइक लेकर फरार; पुरुषों की प्रतियोगिता में महिला विजेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment