Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानदेय भुगतान में देरी पर NHM संघ ने सौंपा ज्ञापन:सोनभद्र में जिलाधिकारी और CMO को दिया ज्ञापन

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ की राज्य समिति के आह्वान पर सोनभद्र जनपद के NHM संविदा कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी के समाधान के लिए गुरूवार को जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन के नाम संबोधित था। संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने स्पष्ट किया कि NHM कर्मचारियों के अधिकारों की लगातार हो रही अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों के खातों में समय पर भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। जिला महामंत्री नेहा केशरी ने CHO के पीबीआई (परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव) भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया। जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि NHM कर्मचारी अल्प वेतनभोगी हैं और उन्हें हर महीने मकान का किराया/किस्त, बच्चों की फीस, राशन और दूध जैसे आवश्यक खर्चों का भुगतान करना होता है। वेतन में थोड़ी भी देरी होने पर कर्मचारी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो जाते हैं। मनोज कुमार ने आगे बताया कि दीपावली पर्व से पहले अचानक SNA स्पर्श पोर्टल लॉन्च होने के बाद से वेतन भुगतान की समस्या गंभीर हो गई है। कर्मचारियों को 2-3 महीने बाद वेतन मिल रहा है। यह समस्या दीपावली से लगातार चली आ रही है और होली का त्योहार नजदीक होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि संगठन ने इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से पत्राचार और वार्ता की है, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसी कारण आज पूरे प्रदेश में यह ज्ञापन दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी.के. राय ने आश्वासन दिया कि दिसंबर और जनवरी माह का वेतन एक सप्ताह के भीतर तथा फरवरी माह का वेतन होली पर्व से पहले भुगतान कर दिया जाएगा। उक्त अवसर पर आशीष चतुर्वेदी,आशीष चौबे,डॉक्टर नीरज मिश्रा, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव,राहुल कनौजिया,राकेश कनौजिया, प्रदीप सिंह, चरणजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, डॉ रविंद्र, सर्वेश पांडे सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे l
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आशा वर्कर और किसान संगठन का प्रदर्शन:बोलीं- पर्मानेंट करे सरकार वरना आंदोलन होगा बड़ा, मांग को लेकर सड़क पर उतरे
    Next Article
    पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया को दो दिन की पैरोल:बेटी के गवना में होंगे शामिल, जवाहर पंडित हत्याकांड में काट रहे सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment