Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया को दो दिन की पैरोल:बेटी के गवना में होंगे शामिल, जवाहर पंडित हत्याकांड में काट रहे सजा

    18 hours ago

    1

    0

    जवाहर पंडित हत्याकांड के आरोप में नैनी सेंट्रल जेल में सजा काट रहे दो भाइयों में पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया को दो दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है। कपिल मुनि करवरिया को सशर्त अल्पकालिक जमानत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी है। याची कपिल मुनि करवरिया की तरफ से दाखिल अल्पकालिक जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए 12 फरवरी से 14 फरवरी तक अल्पकालिक जमानत दी गई है। पहले भी मिली थी पैरोल इसके पहले कपिल मुनि करवरिया को।उनकी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। वहीं अब पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया को उनके बेटे की शादी में शामिल होने के लिए एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया है। मालूम हो कि इस हत्याकांड के आरोप में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया को शासन ने पहले ही सजा माफ कर रिहाई दी थी। भाई के बेटे की शादी में नहीं शामिल होंगे कपिल मुनि कोर्ट में कपिल मुनि करवरिया को दो दिन की पैरोल पर रिहा किया है। वह 12 फरवरी को जेल से कोर्ट के आदेश पर नियमानुसार बाहर आयेंगे और 14 फरवरी को समयानुसार कोर्ट में पेश होकर वापस नैनी सेंट्रल जेल लौटेंगे। कड़ी सुरक्षा में कपिल मुनि करवरिया को पैरोल पर भेजा जा रहा है। पैरोल खत्म होने के बाद कपिल मुनि करवरिया कोर्ट के द्वारा दिए गए समय पर नैनी सेंट्रल जेल वापस लौटेंगे। जवाहर पंडित हत्याकांड मामला जवाहर पंडित हत्याकांड 1996 का है। उस समय यूपी में राष्ट्रपति शासन था। समाजवादी पार्टी के झूंसी विधानसभा से विधायक जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित 13 अगस्त को कॉफी हाउस के पास ओवरटेक कर बीच सड़क पर AK-47 और पिस्टल से सरेआम हत्या की सूचना पूरे जनपद में आग की तरह फैल गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानदेय भुगतान में देरी पर NHM संघ ने सौंपा ज्ञापन:सोनभद्र में जिलाधिकारी और CMO को दिया ज्ञापन
    Next Article
    सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित महिला पहुंची डीएम कार्यालय:जमीन हड़पने की साजिश, बीडीओ, सचिव व प्रधान पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment