Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरे महबूब मेरे सनम...गाने पर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का डांस:कानपुर में मंच पर महिलाओं के साथ ठुमके लगाए, देखिए VIDEO

    4 hours ago

    1

    0

    एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बुधवार को कानपुर पहुंचीं। बिठूर के गंगा वैली रिसॉर्ट में FLO कानपुर चैप्टर के ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह में उन्होंने मंच पर ठुमके लगाए। मेरे महबूब मेरे सनम… गाने पर महिलाओं के साथ डांस किया तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। सोनाली बेंद्रे ने चार कॉलेजों में AI-सक्षम डिजिटल लिटरेसी लैब्स का डिजिटल शुभारंभ किया। कहा- सच्चा सशक्तिकरण अवसरों की उपलब्धता में है। जब युवाओं को सही संसाधन मिलते हैं, तो वे केवल अपना करियर ही नहीं बल्कि भविष्य भी संवारते हैं। संस्था के नए पदाधिकारियों को उन्होंने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सोनाली बेंद्रे ने युवाओं को संसाधनों और अवसरों की अहमियत बताई, वहीं अपनी जिंदगी के संघर्षों की कहानी भी साझा की। नई चेयरपर्सन अंकिता गर्ग के नेतृत्व में FLO की नई टीम ने जिम्मेदारी संभाली। संचालन सीनियर वाइस चेयरपर्सन सुषमा सिंह और इवेंट चेयर प्रज्ञा अग्रवाल ने किया। नई कार्यकारिणी में सुषमा सिंह (सीनियर वाइस चेयर), आरुषि गर्ग (वाइस चेयर), शेफाली राज (सेक्रेटरी), दीपा अग्रवाल (जॉइंट सेक्रेटरी), नेहा गर्ग (कोषाध्यक्ष) और स्वैंकी गुप्ता (जॉइंट कोषाध्यक्ष) की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत:भीड़ ज्यादा होने की वजह से हुई घटना, पच देवरा हाल्ट का मामला
    Next Article
    स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला को प्रयागराज से पुलिस ने पकड़ा:टॉलीवुड एक्ट्रेस निहारिका के तलाक को लेकर किया था कमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment