Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मर्डर कांड के बाद बंद HPCL प्लांट फिर शुरू:47 दिन बाद सीएम सलाहकार ने किया उद्घाटन, पूजा-अर्चना की, नारियल फोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एचपीसीएल (HPCL) प्लांट 47 दिन बाद आज फिर से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने विधिवत पूजन कर प्लांट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यहां कंप्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन फिर से शुरू हो गया है। यह प्लांट 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरी तरह बंद था। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाएं देखीं। दोपहर बाद उन्होंने दातागंज इलाके में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का भी निरीक्षण किया और संबंधित संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे एचपीसीएल प्लांट पहुंचे। प्लांट को फिर से शुरू करने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। सीएम के सलाहकार ने प्लांट में पहुंचकर पूजा-अर्चना की, नारियल फोड़ा और प्लांट के बॉयलर में पराली भी डाली। इस दौरान उन्होंने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था का भी पैदल घूमकर जायजा लिया। इस अवसर पर एचपीसीएल के ईडी मोहित धवन, डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा भी मौजूद रहे। इस प्लांट का संचालन सोपान नामक संस्था करती है। यहां भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें संविदा पर रखे गए कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है। साथ ही, गुटबंदी रोकने के लिए एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों को भर्ती न करने जैसे नियम भी लागू किए गए हैं। दरअसल, 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित इस प्लांट में जीएम सुधीर गुप्ता और एजीएम हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले प्लांट के पूर्व कर्मचारी और ठेकेदार अजय प्रताप के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रविवार को ही उसके खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यायाधीश और डीएम ने किया बाल गृहों का निरीक्षण:किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व नारी निकेतन में सुविधाओं की ली जानकारी
    Next Article
    मेधावी छात्रों को लैपटॉप-टैबलेट देकर किया सम्मानित:विधायक अनिल प्रधान ने माता-पिता और गुरुजनों का भी लिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment