Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यायाधीश और डीएम ने किया बाल गृहों का निरीक्षण:किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व नारी निकेतन में सुविधाओं की ली जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    जिला न्यायाधीश अनुपम कुमार और जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने संयुक्त रूप से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह और राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिला न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से बातचीत की। उन्होंने किशोरों के खान-पान, दवाइयों की उपलब्धता और न्यायालय में पेशी से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। इसी क्रम में, सूरजकुंड बाल गृह में अधिकारियों ने बच्चों से उनके खान-पान, पढ़ाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन में भी बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर एसपी देहात अभिजीत कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नम्रता सिंह प्रथम, तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह और नारी निकेतन के स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय निषाद बोले-अखिलेश यादव लाशों पर करते हैं राजनीति:संभल को 'हड्डी वाला' नहीं, 'ऐतिहासिक धाम' वाला जिला बताया, भजनों पर झूमे
    Next Article
    मर्डर कांड के बाद बंद HPCL प्लांट फिर शुरू:47 दिन बाद सीएम सलाहकार ने किया उद्घाटन, पूजा-अर्चना की, नारियल फोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment