Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैरिज लॉन में कुत्ते ने 60 बारातियों को काटा:बदायूं में किसान ने फावड़े से मार डाला, 3 दिन में 109 को बना चुका था शिकार

    14 hours ago

    2

    0

    बदायूं में एक शादी समारोह के दौरान आवारा कुत्ते ने कोहराम मचा दिया। कुत्ते ने एक के बाद एक 60 लोगों को काट लिया। बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग कुत्ते के डर से इधर-उधर भागने लगे। पर कुत्ते ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। किसी की उंगली चबा ली तो किसी के पैर। किसी के पेट में नोंच लिया तो किसी के नाक पर काट लिया। बाराती लाठी-डंडा लेकर मारने को पहुंचे तो कुत्ता मौका देखकर मैरिज लॉन से भाग निकला। पर इसके बाद कुत्ते ने पास के ही एक गांव में खेत में काम करने जा रहे किसान पर भी हमला कर दिया। गुस्साए किसान ने कुत्ते के सिर पर फावड़ा दे मारा। कुत्ता जमीन पर गिरा तो उसकी गर्दन को पैर से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। इधर जब एक साथ 60 लोग सीएचसी में एंटीरेबीज लेने के लिए पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों के भी पसीने छूट गए। ग्रामीणों ने बताया- यह कुत्ता बेहद आक्रामक हो गया था। दो दिन पहले गांव के 37 लोगों को काट चुका था। महज 3 दिनों में ही 109 लोगों को अपना शिकार बना चुका था। मामला जिला मुख्यालय से 41 किलोमीटर दूर बिसौली कस्बे का है। अब पूरा मामला विस्तार से.... बिसौली कस्बे के अभिनंदन वेंकट लॉन में मंगलवार को शादी समारोह था। बारात संभल के बहजोई से आई थी। सुबह-सुबह बारात विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। तभी सुबह करीब 7 बजे एक आवारा कुत्ता मैरिज लॉन में घुस गया। कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया। लोग कुत्ते की तरफ दौड़े तो वह हमलावर हो गया। कुत्ते ने आधे घंटे में मैरिज लॉन में एक के बाद एक करीब 60 लोगों को काट लिया। किसी की उंगली दबोच ली तो किसी का पैर लहूलुहान कर दिया। बाराती डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, पर तब तक कुत्ता मौका देखकर भाग निकला। एक साथ करीब 60 बाराती लहूलुहान हालत में बिसौली सीएचसी पहुंचे तो स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान हो गए। जरूरत के हिसाब से एक के बाद एक बारातियों को एंटीरेबीज का इंजेक्शन दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित यादव ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी और सभी घायलों को टीका लगाया गया। 4 किलोमीटर दूर किसान को काटा तो मारा गया यह कुत्ता बिसौली के मैरिज हॉल में हंगामा मचाने के बाद 4 किलोमीटर दूर सर्वा गांव पहुंचा। यहां खेत की ओर जा रहे किसान मैकू पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मैकू के पैर में काट लिया। दोबारा काटने लपका तो मैकू ने कुत्ते के सिर पर फावड़े का हैंडल दे मारा। कुत्ता बदहोश होकर गिर पड़ा तो मैकू ने पैर से गला घोटकर उसे मार डाला। 3 दिन से मचा रखा था आतंक ढिलवारी गांव के रहने वाले मुकेश ने बताया- यह कुत्ता पिछले दिनों से पागल की तरह हरकतें कर रहा था। शनिवार को इसी कुत्ते ने हमारे गांव के 2 लोगों को बुरी तरह काटा था। रविवार को ही पास के अजनावर गांव में पानी की टंकी पर काम कर रहे 37 मजदूरों को काट लिया था। तीन दिनों में यह कुत्ता 109 लोगों को अपना शिकार बना चुका था। पहले ही दिए गए थे पकड़ने के निर्देश एडीएम प्रशासन अरुण कुमार के अनुसार नगर पालिका को पहले ही कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने बताया कि कुत्ता सर्वा गांव की ओर भागा था, जहां उसे मार दिए जाने की सूचना मिली। फिलहाल नगर पालिका क्षेत्र में ऐसा कोई कुत्ता नहीं दिख रहा है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत, इनमें से 9 जिंदा जले, बोलेरो और कार ट्रक-ट्राले से टकराईं यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। वो बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्राले से जा टकरा गईं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    U P बोर्ड 12th का रिजल्ट:पिछले वर्ष छात्राओं का रहा था दबदबा,इस बार 34181 छात्र छात्रा हुए थे शामिल
    Next Article
    झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद किसान की मौत:बुखार का इलाज कराने गए थे, शव छोड़कर भागा आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment