Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर बजहा विद्यालय में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण:बच्चों की कम उपस्थिति और आंगनबाड़ी की बदहाली पर जताई नाराजगी

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को मझवां विकास खण्ड के ग्राम बजहा स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के बीच शिक्षा के स्तर को परखा और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। चार केंद्र संचालित होने के बावजूद मौके पर मात्र 6 बच्चे उपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी अनुपस्थित पाई गईं। डंडा देखकर नाराज हुए डीएम केंद्र पर बच्चों को अनुशासित रखने के लिए डंडा रखे जाने पर भी जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। बच्चों से पूछे सवाल प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधे सवाल किए। बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिए जाने पर उन्होंने शिक्षण कार्य की सराहना की। हालांकि, विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों का उपयोग न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उन्हें प्रयोग में लाने के निर्देश दिए। बच्चों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी कम पाई गई। कक्षा 1 से 5 तक 188 में से केवल 96 छात्र उपस्थित थे, जबकि कक्षा 6 से 8 तक 166 में से मात्र 74 छात्र मौजूद मिले। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। सीखड़ कार्यालय का निरीक्षण किया इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सीखड़ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितता मिलने पर उन्होंने पत्रावलियों को वर्षवार व मदवार व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत कराई जाए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही गेहूं खरीद में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने और सीधे पात्र किसानों से खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में दो बाइकों की भीषण टक्कर:हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    आजमगढ़ में मारी युवक को गोली:वाद विवाद के बाद हुई घटना, इलाज के लिए भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment