Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में हल्की बारिश से तापमान गिरा:चैत्र नवरात्र मेले के दूसरे दिन बढ़ी ठंडक, किसान चिंतित

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में चैत्र नवरात्र मेला-2026 के दूसरे दिन विंध्याचल धाम में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस बदलाव से जहां श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की चिंता बढ़ गई। नगर क्षेत्र में हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे नवरात्र के लिए आए श्रद्धालुओं को धूप से राहत मिली। हालांकि, गांवों में तेज हवा और बादलों की गड़गड़ाहट ने किसानों को परेशान कर दिया। वे अपनी फसलों पर संभावित असर को लेकर दिनभर चिंतित रहे और मौसम साफ होने की प्रार्थना करते दिखे। विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। दर्शन मार्गों पर मैट बिछाए गए हैं, ताकि भक्तों को चलने में असुविधा न हो। साथ ही, धूप और बारिश से बचाव के लिए छावनी (शेड) की भी व्यवस्था की गई है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु बारिश से बचते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे। वहीं, कई भक्त हल्की फुहारों के बीच भी भक्ति में लीन होकर 'जय माँ विंध्यवासिनी' के जयकारे लगाते रहे। बारिश के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ और भक्त पूरे श्रद्धाभाव से माँ के दर्शन करते रहे। उधर, फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे दुकानदारों को अचानक बदले मौसम से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश की आशंका के चलते वे अपने सामान को तिरपाल और प्लास्टिक से ढककर सुरक्षित करने में जुटे रहे, ताकि नुकसान से बचा जा सके। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच भी नवरात्र मेले की रौनक बरकरार है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ माँ के दरबार में पहुंच रहे हैं, जबकि प्रशासन भी लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में जुटा हुआ है, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में किसानों के लिए आफत की बारिश:तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश, फसलों को नुकसान, ऑरेंज अलर्ट जारी
    Next Article
    सहारनपुर में दहेज के लिए छीनी तीन नवजात की जिंदगियां:पीड़िता बोली-ससुराल वाले करते हैं बुलेट और 5 लाख की मांग, जबरन कराया गर्भपात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment