Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:एक निरीक्षक और 24 दरोगाओं का तबादला, चौकियों पर नए प्रभारी तैनात

    1 day ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। स्थानांतरण सूची में एक निरीक्षक और 24 उपनिरीक्षक शामिल हैं। कई चौकियों पर बदले गए प्रभारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, निरीक्षक राधेश्याम को प्रभारी चौकी मतवार, थाना हलिया से हटाकर विवेचना सेल (अपराध शाखा) भेजा गया है। उपनिरीक्षक विजय कुमार राय को अदलहाट थाने से प्रभारी चौकी गैपुरा, थाना विंध्याचल बनाया गया है। वहीं, राम अवध को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कचहरी, थाना कोतवाली शहर की जिम्मेदारी दी गई है। कचहरी चौकी प्रभारी जयरदीप सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी क्रम में सरफराज अहमद को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी दुबारकलां, थाना लालगंज बनाया गया है। कुंवर मनोज सिंह को दुबारकलां से पुलिस लाइन भेजा गया है। गोविंद राम को जिगना थाने से प्रभारी चौकी मतवार, थाना हलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन उपनिरीक्षकों को भी मिली नई तैनाती राम बहादुर राय को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी चौकी जमुआ, थाना कछवां बनाया गया है। श्रीराम सिंह को जमुआ चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है। जयप्रकाश शर्मा को साइबर थाना से प्रभारी चौकी खैरा, थाना कछवां की जिम्मेदारी मिली है, जबकि प्रवीण कुमार राय को खैरा चौकी से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा हरिशंकर यादव को विंध्याचल थाने से प्रभारी चौकी मुकेरी बाजार, थाना कोतवाली कटरा और महेंद्र कुमार को अहरौरा थाने से प्रभारी चौकी नारायणपुर, थाना अदलहाट बनाया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद विभिन्न थानों और चौकियों पर नई तैनाती के साथ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग:गोरखपुर में शरीर पर पेट्रोल डाला, जिला अस्पताल में एडमिट
    Next Article
    गांजा तस्करी के आरोपी से रुपए लेने का आरोप:मिर्जापुर में दो पुलिसकर्मी निलंबित, पूछताछ के दौरान रुपए गिनने का वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment