Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:मादक पदार्थों की तस्करी में फरार था, अंबेडकर नगर का रहने वाला है आरोपी

    9 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में एसटीएफ और देहात कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी संदीप वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम नरेश चौधरी अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर अंतर्गत जौनापुर सिकंदरपुर का निवासी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर मृगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ और थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। शनिवार को उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव (एसटीएफ) और थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने कोतवाली देहात क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित 50,000 रुपये के इनामी आरोपी संदीप वर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संदीप वर्मा के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में वर्ष 2025 में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पक्का पुल की छतरी पर चढ़ा युवक:गोमती नदी में कूदने के इरादे से घूमता रहा, पुलिस ने समझाकर उतारा
    Next Article
    जमात में शामिल होने आए 6 कश्मीरी हिरासत में:पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment