Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 55 लाख का गांजा बरामद:अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, कार-पिकअप भी जब्त

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में अहरौरा थाना पुलिस ने लगभग 55 लाख रुपये मूल्य के 115 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की गई एक कार और एक पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अहरौरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हिनौता स्थित सुरभी शोध संस्था के पास घेराबंदी कर यह सफलता हासिल की। पुलिस ने इस दौरान गोण्डा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के विमौर निवासी विनोद कुमार पुत्र गंगा प्रसाद पाण्डेय को गिरफ्तार किया। तलाशी में कार से एक बोरे में 25 किलोग्राम गांजा और पिकअप वाहन से तीन बोरों में 90 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल मिलाकर 115 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। हालांकि, पिकअप वाहन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर गोण्डा ले जा रहा था। उसने बताया कि वह कार से आगे-आगे चलकर निगरानी कर रहा था, जबकि उसका साथी पिकअप से पीछे आ रहा था। इस संबंध में अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी शशि प्रताप सिंह और अमिताभ राय शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में छत से गिरकर 5 वर्षीय बच्ची की मौत:खेलते समय हुआ हादसा, सूचना पर आ रहे रिश्तेदार भी हादसे में घायल
    Next Article
    बस्ती में मां-बेटों समेत तीन गिरफ्तार:113 ग्राम स्मैक और 1 लाख रुपये नकद बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment