Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में अडानी पावर प्लांट के विस्तार का विरोध:करणी सेना ने DM को सौंपा ज्ञापन, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

    52 minutes ago

    1

    0

    मिर्जापुर के मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी खुर्द में प्रस्तावित 1600 मेगावाट क्षमता के अडानी पावर प्लांट के विस्तार का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विस्तार पर रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परियोजना से जुड़े जमीन, पर्यावरण और किसानों के हितों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने आरोप लगाया कि ददरी खुर्द में पावर प्लांट के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन कम कीमत पर ली गई है। संगठन का दावा है कि 100 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर प्लांट का विस्तार किया जा रहा है। इसमें नाले, नदी और जंगल क्षेत्र की जमीन शामिल होने का आरोप लगाया गया है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय तहसील प्रशासन की ओर से मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित विस्तार से स्थानीय पर्यावरण और किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं। किसानों की ओर से कम मुआवजा मिलने, क्षेत्र में पानी की कमी और प्लांट से निकलने वाली राख के कारण प्रदूषण की आशंका जताई गई। स्वास्थ्य पर भी इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की गई। करणी सेना ने आरोप लगाया कि परियोजना से संबंधित जनसुनवाई के दौरान किसानों की समस्याओं को पर्याप्त रूप से नहीं सुना गया। संगठन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग की। साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर उसे तत्काल मुक्त कराने और जांच पूरी होने तक पावर प्लांट के विस्तार पर रोक लगाने की मांग की गई। करणी सेना ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और सरकारी जमीन से जुड़े हितों की अनदेखी जारी रही तो संगठन आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में चकबंदी-विवाद: जमीन के चक बदले, निर्माण का आरोप:सपा विधायक वीरेंद्र यादव पर भी आरोप, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
    Next Article
    संभल में कूमल लगाकर घर से डेढ़ लाख की चोरी:मकान मालिक को लाठी-डंडों से पीटा, शोर मचाने पर भागे चार चोर; 12 हजार नकद भी ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment