Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में बीएलओ पर रंजिश का आरोप:युवक ने एसडीएम से की शिकायत, बीएलओ पर दस्तावेज न स्वीकारने का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में सदर तहसील क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी उत्कर्ष द्विवेदी ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान अपने दस्तावेज स्वीकार न किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवक ने उपजिलाधिकारी सदर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उत्कर्ष ने बताया कि उसे SIR के तहत नोटिस प्राप्त हुआ था। नोटिस के अनुसार उसने सभी आवश्यक दस्तावेज बीएलओ सुषमा देवी को उपलब्ध कराने का प्रयास किया, लेकिन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए गए। युवक ने आरोप लगाया कि बीएलओ निर्धारित केंद्र पाठशाला हीरापुर में कार्य करने की बजाय अपने निजी आवास से काम कर रही हैं। बताया कि बीएलओ ने उसके दस्तावेज स्वीकार नहीं किए। उत्कर्ष ने बताया कि बीएलओ सुषमा देवी के विरुद्ध थाना कछवा में परिवार से मारपीट का मुकदमा दर्ज है। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते उसके दस्तावेज न स्वीकार किए जा रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि उसके दस्तावेज विधिवत स्वीकार किए जाएं और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उसका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाह अनुदान घोटाला:ADO समाज कल्याण के निलंबन की सिफारिश:मुरादाबाद DM की जांच में अपात्र निकले 35 जोड़े; अनुदान लेने वालों से रिकवरी होगी
    Next Article
    गोरखपुर में महिलाओं ने दुकान से चोरी की ज्वेलरी:खरीदारी के बहाने आई थी, स्टॉक का मिलान करने पर पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment