Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर शोभित विश्वविद्यालय में मास्टरक्लास:छात्रों को बताए वैश्विक व्यापार के अवसर

    2 hours ago

    1

    0

    शोभित विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से प्रबंधन छात्रों के लिए “भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता” विषय पर मास्टरक्लास आयोजित की गई। सत्र का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक व्यापार,अंतरराष्ट्रीय संबंधों और नए करियर अवसरों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट डॉ. अभिषेक कुमार डबास ने मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गुप्ता का पटका पहनाकर स्वागत कर की। इस मौके पर नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के निदेशक प्रो. विकास गुप्ता भी मौजूद रहे। डॉ. डबास ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर एक “हॉट मार्केट” के रूप में उभर रहा है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों की जानकारी प्रबंधन छात्रों के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौता 27 जनवरी 2026 को करीब दो दशक की बातचीत के बाद पूरा हुआ है। विशेषज्ञ इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” भी कह रहे हैं। इससे व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। मुख्य वक्ता प्रो. अशोक कुमार गुप्ता ने सरल भाषा में मुक्त व्यापार का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि जब देशों के बीच व्यापार पर कम या कोई सरकारी रोक नहीं होती, तो उसे मुक्त व्यापार कहते हैं। इससे ग्राहकों को सस्ते और बेहतर उत्पाद मिलते हैं और उद्योगों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। उन्होंने दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर और चीन जैसे देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि निर्यात बढ़ाकर आर्थिक विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत–ईयू समझौते से वस्त्र, दवा, आईटी सेवाएं, इंजीनियरिंग, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों को फायदा मिल सकता है। सत्र में डिजिटल व्यापार, डेटा सुरक्षा, निवेश संरक्षण और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सवाल पूछे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा यजुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर डॉ. गार्गी चौधरी, डॉ. प्रीति गर्ग, राधा, रूपाली कनौजिया सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया:नम्रता पाठक ने छात्रों को मोटिवेट किया, बोलीं- राष्ट्र सेवक बनें
    Next Article
    सांसद रमेश अवस्थी ने उड्डयन मंत्री से मिले:कानपुर से दिल्ली के लिये एक नई फ्लाइट और अहमदाबाद, कोलकता, पुणे के लिये सीधे उड़ान की डिमांड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment