Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में चैत्र नवरात्र महा निशा पर विशेष पूजन:बूढ़ेनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने विंध्याचल में व्यवस्थाएं जांची

    3 hours ago

    2

    0

    चैत्र नवरात्र की महा निशा पर मिर्जापुर के बूढ़ेनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क रहे। जिलाधिकारी पवन गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जूना अखाड़ा के संत और बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आदिशक्ति की आराधना कर माता रानी का पूजन किया। निशा पूजन के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ, विशेष अनुष्ठान और हवन-पूजन संपन्न हुआ। अष्टमी की रात्रि का यह पूजन तांत्रिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस समय की गई साधना से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। नवरात्र मेले में उमड़ी भारी भीड़ के मद्देनजर विंध्याचल धाम में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने देर रात धाम क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर और काली खोह मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, मोतिया झील और मां तारा देवी शक्ति पीठ परिसर में भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा धाम क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी की जा रही थी। तांत्रिक साधना के लिए पहुंचे लोगों पर विशेष नजर रखी गई। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़:भदोही में श्रद्धालुओं ने घरों में विशेष पूजन कर मां दुर्गा को टेका मत्था
    Next Article
    कौशांबी के कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब:नवरात्रि अष्टमी पर मां शीतला के दर्शन को पहुंचे भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment