Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

    3 hours from now

    1

    0

    रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) पर जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री द्वारा खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाने और यात्रा के दौरान परोसे गए दही में कीड़े दिखाने वाला वीडियो साझा करने के बाद की गई है। यह घटना 15 मार्च को पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन परोसे जाने के तुरंत बाद रितेश कुमार सिंह द्वारा वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद सामने आई। इसे भी पढ़ें: Railway ने किये बड़े बदलाव, अब टिकट बुक कराना और कैंसल कराना हुआ आसान, Boarding Station भी आसानी से बदल सकेंगेवीडियो में उन्होंने कैमरे को दही के कटोरे की ओर घुमाया, जिसमें कीड़े साफ दिखाई दे रहे थे। उन्होंने ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता की आलोचना की और कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के लिए ट्रेन मैनेजर को पहले ही फोन कर दिया है। इसके बाद भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी करवाई की है। रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) पर शिकंजा कसते हुए 10 लाख का जुर्माना ठोका है । जानकारी के मुताबिक 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है।, संबंधित सेवा प्रदाता पर ₹50 लाख का जुर्माना तथाअनुबंध समाप्ति के आदेश दिए है। भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे भी पढ़ें: अधिक नॉन-एसी कोच के साथ भारतीय रेलवे आम नागरिकों की जरूरतों को दे रही प्राथमिकता: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवबता दे कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से, अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है। यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है। इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा
    Next Article
    Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment