Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में जनगणना के लिए 84 फील्ड ट्रेनर तैयार:अपर जिलाधिकारी ने बांटे प्रमाण पत्र, बोले- विकास को सटीक जनसंख्या जरूरी

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में आगामी जनगणना-2027 को सफल, सटीक और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने 84 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। ये सभी फील्ड ट्रेनर पहले ही अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इस प्रशिक्षण में उन्हें जनगणना प्रक्रिया, डेटा संकलन के मानक, डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करने की तकनीक और फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के बारे में विस्तार से बताया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब ये फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों (एन्यूमरेटर) और पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) को प्रशिक्षित करेंगे। इससे जमीनी स्तर पर जनगणना कार्य की बेहतर तैयारी सुनिश्चित होगी और प्रत्येक घर तक पहुंचकर सही एवं सटीक आंकड़े एकत्र किए जा सकेंगे। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि शासन की नीतियों और विकास योजनाओं की नींव है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और अन्य क्षेत्रों में योजनाएं तैयार करती है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों, फील्ड ट्रेनरों और अन्य संबंधित कार्मिकों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य समयबद्ध है, इसलिए सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी गई तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी को गंभीरता से अपनाया जाए, ताकि घर-घर जाकर डेटा संग्रह के दौरान कोई त्रुटि या समस्या न हो। अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनगणना-2027 को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के मृतक पिता-पुत्र के परिवार की आर्थिक मदद:बीजेपी नेता ने 8 लाख की मदद का ऐलान किया, खर्च को ₹10,000 प्रतिमाह देंगे
    Next Article
    ललितपुर में लापता किशोरी का कुएं में मिला शव:भाई ने 6 युवकों पर धमकी देने का आरोप लगाया, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment