Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; एनकाउंटर में एक पकड़ा गया

    16 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। वकील का नाम राजीव सिंह (45) है। उनकी पत्नी ग्राम प्रधान हैं। खुद भी 2 बार प्रधान रह चुके थे। वारदात के बाद भागते वक्त हमलावरों की बाइक बंद हो गई। लोग उन्हें पकड़ने दौड़े तो उन्होंने तमंचा तान दिया। डरकर लोग पीछे हट गए। घटना जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा मोहल्ले की है। वहीं, शनिवार देर रात करीब 10 बजे मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने पीएसी गेट के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजेंद्र के दाहिने पैर में गोली मारकर पकड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत अंजाम दिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि दूसरे आरोपी की भी तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमलावर की बाइक काफी देर स्टार्ट नहीं हुई… वकील की पत्नी गांव में प्रधान, परिवार शहर में रहता है मूलरूप से विंध्याचल थाना के देवरी गांव के रहने वाले राजीव सिंह उर्फ रिंकू कटरा कोतवाली में रहते थे। 2011 में यहां जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। बच्चों की पढ़ाई की वजह से यहीं रहते थे। यहीं से कोर्ट आते-जाते थे। गांव में पत्नी प्रतिभा सिंह (40) प्रधान हैं। इस वजह से गांव भी आना जाना लगा रहता था। उनके 2 बेटे ओम (18) और सार्थक (12) हैं। एसपी अपर्णा रजत ने बताया- राजीव सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। आसपास के लोग घायल वकील को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी भी प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है एसएसपी ने बताया- मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है। मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर भी वकील के गांव देवरी का रहने वाला है। प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। उसकी राजीव सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से चुनावी रंजिश चल रही थी। हालांकि, दूसरे आरोपी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। रेकी करके आरोपी ने वारदात की पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र सोनकर भी कतवारू का पुरा यानी वकील के घर के पास किराए पर रहता है। उसे पहले से पता था कि राजीव मॉर्निंग वॉक के लिए हर दिन कितने बजे घर से निकलते हैं। पूरी साजिश रचकर उसने वारदात की। 7 महीने पहले भी वकील पर ताना था तमंचा हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े वकील राजीव सिंह के साथी वकीलों ने तब तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, तब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती। उनकी मांग थी कि पहले हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए, बुलडोजर एक्शन लिया जाए, तभी राजीव सिंह का शव पैतृक गांव जाएगा। कमिश्नर राजेश प्रकाश, डीआईजी आरपी सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार समेत तमाम अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन अधिवक्ता अड़े रहे। उनकी आपस में नोकझोंक भी हुई। बाद में आश्वासन के बाद सभी शांत हुए। जिसने कभी केस लड़ा, उसी की कर दी हत्या जांच में पता चला है कि आरोपी पर 2020 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा हुआ था। उस मामले में राजीव सिंह ही राजेंद्र सोनकर की पैरवी कर रहे थे। परिजनों ने बताया- गांव का होने के नाते अक्सर राजीव, राजेंद्र की पैसों से भी मदद करते थे। पुलिस ने बताया- राजेंद्र सोनकर पहले भी तीन बार जेल जा चुका है। वह नशे का भी आदी है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मेरठ- बेटी की लाश के साथ 4 महीने रहा पिता:परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता था, पैर छोड़कर पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी मेरठ में एक पिता बेटी की लाश के साथ 4 महीने तक घर में रहा। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। बेटी टीचर थी, उसके साथ रहने की जिद में पिता उससे अलग नहीं होना चाहता था। वह लाश की बदबू छिपाने के उस पर परफ्यूम स्प्रे करता रहा। लड़की की पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी, सिर्फ पैर ही बचा था। मामला सदर बाजार के तेली मोहल्ले का है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेबनान में इजरायली हमलों में अबतक कितने लोगों ने गंवाई जान?
    Next Article
    टाटा सफारी में लगी आग, 10 मिनट जलती रही..VIDEO:ड्राइवर और साथी ने भागकर जान बचाई, इलेक्ट्रिक फॉल्ट के चलते हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment