Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ॉमिर्जापुर में नगर निकाय उपचुनाव में 40.97% मतदान:7 मई को आएगा नतीजा, मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती में चुनाव संपन्न

    9 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 36 (बुन्देलखण्डी) में हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी आवाजाही देखी गई, हालांकि दोपहर बाद मतदान की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मतदान समाप्ति तक कुल 40.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 5651 मतदाताओं में से 2315 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1318 पुरुष मतदाता (42.37%) और 997 महिला मतदाता (39.25%) शामिल रहीं। मतदान के लिए कुल 7 बूथ बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रही और पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान प्रतिशत के अनुसार, बूथ संख्या 232 (बंदा बैरागी प्राथमिक पाठशाला, धुंधी कटरा) पर सर्वाधिक 561 मत पड़े, जबकि बूथ संख्या 231 (भारतीय शिशु मंदिर, नारघाट) पर सबसे कम 119 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई। मतगणना 7 मई को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जिम संचालक ने डॉक्टर से रेप किया:भाई ने न्यूड वीडियो बनाए, पुलिस कस्टडी में गिड़गिड़ाए- गलती हो गई
    Next Article
    गाजियाबाद में 451 शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय मिला:सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को लैपटॉप देने की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment