Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जिम संचालक ने डॉक्टर से रेप किया:भाई ने न्यूड वीडियो बनाए, पुलिस कस्टडी में गिड़गिड़ाए- गलती हो गई

    6 hours ago

    2

    0

    बरेली में जिम संचालक ने MBBS डॉक्टर से रेप किया। डॉक्टर को वजन कम करने के नाम पर नशीला ड्रिंक पिलाया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे अपने प्राइवेट रूम में ले गए। रेप करने दौरान जिम संचालक के छोटे भाई ने डॉक्टर के न्यूड वीडियो शूट कर लिए। साथ ही कमरे में लगे हिडन कैमरे से भी वीडियो शूट किए। ऐसा करीब 2 साल तक चलता रहा। पिछले महीने (अप्रैल में) जिम संचालक ने महिला डॉक्टर को उसके न्यूड वीडियो दिखाकर 50 लाख रुपए मांगे। तब उसे वीडियो बनाने के बारे में पता चला। इसके बाद महिला डॉक्टर ने जिम जाना छोड़ दिया। तब दोनों भाई उसके घर पहुंच गए। धमकी देते हुए कहा कि रुपए दो, नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी में दोनों भाई हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। कहते रहे- साहब हमसे गलती हो गई, अब ऐसा अपराध कभी नहीं करेंगे। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। वजन घटाने के नाम पर पिलाते थे नशीला ड्रिंक सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 4 मई को 40 साल की महिला डॉक्टर ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर ने बताया कि वह करीब 2 साल से सिविल लाइंस स्थित 'अल्टीमेट फिटनेस जिम' जा रही थी। जिम के संचालक अकरम बेग और उसका भाई आलम बेग है। दोनों भाइयों ने डॉक्टर को तेजी से वजन घटाने का झांसा दिया। उसे एक खास 'प्री-वर्कआउट ड्रिंक' ऑफर किया। इस ड्रिंक में दोनों भाइयों ने नशीला पदार्थ मिला दिया। महिला डॉक्टर ने वह ड्रिंक पी लिया और बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों भाई महिला डॉक्टर को जिम में बने एक प्राइवेट कमरे में ले गए और वहां अकरम ने रेप किया। इस कमरे में उन लोगों ने पहले से ही कैमरा लगा रखा था। साथ ही आलम ने अपने मोबाइल से भी अश्लील वीडियो शूट किए। 2 साल पहले एक दिन ऐसा होने के बाद अकरम अक्सर महिला डॉक्टर को बेहोश कर रेप करने लगा। इसके बाद दोनों भाइयों ने इन वीडियो को 2 पेनड्राइव में भी स्टोर करके रख लिया। पुलिस ने उनके पास से ये वीडियो भी बरामद किए हैं। महिला डॉक्टर को न्यूड वीडियो दिखाकर मांगे 50 लाख महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में अकरम ने उसको न्यूड वीडियो दिखाए। कहा, अगर चाहती हो कि ये वीडियो वायरल न हों तो मुझे 10 लाख रुपए दे दो। महिला डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार कर दिया। साथ ही जिम जाना भी छोड़ दिया। इसके बाद दोनों भाई उसके घर पहुंच गए और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कहने लगे कि अब मुझे 10 लाख नहीं, बल्कि 50 लाख रुपए चाहिए। वीडियो वायरल होने के डर से महिला डॉक्टर ने उनको 80 हजार रुपए दे दिए। लेकिन, दोनों भाइयों ने पूरे पैसे देने का दबाव बनाया और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की 3 टीमें बनाई गईं। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी अकरम बेग को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही से जिम से पेनड्राइव भी बरामद हुई, जिसमें अश्लील वीडियो थे। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। तलाशी के दौरान जिम में कई संदिग्ध 'शक्तिवर्धक' दवाएं, टेस्टोस्टेरोन बूस्टर और सिरिंज मिलीं। अकरम से पूछताछ के बाद उसके भाई आलम बेग को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से भी वीडियो की एक कॉपी वाली पेनड्राइव और मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों की जमकर 'खातिरदारी' की। पुलिस कस्टडी में दोनों भाई गिड़गिड़ाते हुए दिखे। दोनों ने कहा- हमसे गलती हो गई, अब कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपी बोले- कई महिलाओं के न्यूड वीडियो शूट किए जिम संचालक अकरम बेग ने बताया कि वह जिम में आने वाली महिलाओं से जल्दी घुल-मिल जाता था। वह उन्हें तेजी से वजन कम करने का लालच देकर अपना बनाया हुआ ड्रिंक पिलाता था। फिर सीसीटीवी की मदद से अश्लील वीडियो बनाता था, जिससे बाद में मोटी रकम वसूली जा सके। दोनों भाइयों ने कई महिलाओं के न्यूड वीडियो शूट किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आलम के खिलाफ पहले से ही मारपीट और छेड़खानी के कई केस दर्ज हैं। हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिम में इस तरह से जिहाद चल रहा है। हिंदू महिलाओं के साथ जिम की आड़ में गलत काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी जिम की जांच की जानी चाहिए। हर जिम में महिला ट्रेनर रखनी चाहिए। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत, हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर हुआ। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में स्कॉर्पियो से दबिश देने गए थे। लौटते वक्त ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदरसे से लापता छात्रा पड़ोसी की छत पर बेहोश मिली:कन्नौज में परिजन बोले- बंधक बनाकर रेप हुआ; आरोपी बोला- शादी करूंगा
    Next Article
    ॉमिर्जापुर में नगर निकाय उपचुनाव में 40.97% मतदान:7 मई को आएगा नतीजा, मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती में चुनाव संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment