Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला, सिपाही घायल:ई-रिक्शा चालकों ने की मारपीट, वर्दी फाड़ी; 5 आरोपी हिरासत में

    15 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार आधी रात मंडलीय अस्पताल स्थित पुलिस चौकी पर ई-रिक्शा चालकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही से मारपीट की, उसकी वर्दी फाड़ दी और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस घटना में सिपाही घायल हो गया। घटना की शुरुआत एक सड़क हादसे से हुई। अस्पताल के पास ई-रिक्शा की टक्कर के बाद कुछ लोग चालक की पिटाई कर रहे थे। मौके पर मौजूद सिपाही ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, जिससे हमलावर नाराज हो गए। आरोप है कि आधी रात को वही लोग गुस्से में चौकी पर पहुंचे और हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को पीटा, जिससे उसके सिर में चोट आई। चौकी इंचार्ज दरोगा के साथ भी हाथापाई की गई, उनकी वर्दी फाड़ दी गई और बैज नोच लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि, तब तक कई उपद्रवी फरार हो चुके थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के बीचों-बीच पुलिस चौकी में घुसकर हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान:मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
    Next Article
    शाहजहांपुर में फर्जीवाड़े में वरिष्ठ सहायक, लिपिक निलंबित:फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र और चिकित्सा प्रतिपूर्ति घोटाले में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment