Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में ट्रेलर ने बाइक सवार तीन को कुचला, मौत:दवा लेने जा रहे थे सभी, पति बोला- मेरा पूरा परिवार चला गया

    6 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी चाची और चचेरे भाई के साथ दवा लेने सुबह 6 बजे घाटमपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार तीनों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे देख आसपास के गांव वाले घटना स्थल पर पहुंचे, तबतक आरोपी चालक, ट्रेलर छोड़कर फरार हो चुका था। गुस्साए परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और ट्रेलर की तलाश में जुट गए। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 60 किमी.दूर अहरौरा थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तवीरें देखिए… अब घटना को विस्तार से जानिए... अहिरुपुर के रहने वाली देववती (28) अपने बेटे अनमोल (5) और भतीजे अनुराग (19) के साथ मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घाटमपुर दवा लेने जा रहे थे। लेकिन जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर रोशनहर गांव के पास अहरौरा-चुनार मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रेलर, बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में मां-बेटे और भतीजे की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। नाराज परिजनों ने हादसे के बाद सड़क को जाम कर दिया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव देने से इंकार कर दिया। घटना और परिजनों के हंगामे की सूचना पर चुनार एसडीएम राजेश वर्मा और मड़िहान सीओ सिखा भारती तीन थाने की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पति बोला- मेरा परिवार खत्म हो गया वहीं घटना की सूचना पहुंचे देववती के पति अशोक कुमार ने कहा- मेरी पत्नी, मेरा बच्चा और मेरा इकलौता भतीजा सभी इस हादसे में चले गए। हमारा तो पूरा परिवार ही चला गया। प्रत्यक्षदर्शी जय प्रकाश ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने कुछ देर के लिए ब्रेक लगाया और नीचे उतरकर देखा, लेकिन बिना किसी को सूचना अपनी गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला। --------------------- यह खबर भी पढ़ें.. पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं पहली तस्वीर गायत्री वर्मा और उनके पिता की है, जो पंक्चर की दुकान चलाते हैं। दूसरी तस्वीर प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह की है। UPPCS परीक्षा पास होने के बाद वह मंदिर में खूब रोए। यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटी:प्रीपेड मीटर में निगेटिव बैलेंस, बिल भरने पर भी नहीं मिल रही बिजली
    Next Article
    छत गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत:पुरानी छत तोड़ते समय हुआ हादसा, एक मजदूर गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment