Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 'दीदी कैफे' शुरू:अदाणी फाउंडेशन की पहल, महिलाओं को मिला रोजगार; लोगों को मिल रहा सस्ता भोजन

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन की पहल पर 'दीदी कैफे' शुरू किया गया है। यह कैफे स्थानीय लोगों को स्वच्छ और किफायती भोजन उपलब्ध करा रहा है। साथ ही ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का एक सशक्त माध्यम भी बन गया है। छोटे कस्बों में गुणवत्तापूर्ण भोजन की कमी को देखते हुए यह पहल एक सकारात्मक बदलाव लाई है। 'दीदी कैफे' का संचालन 'बेटी बचाओ' स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं, जिससे उन्हें नियमित आय और सम्मानजनक रोजगार प्राप्त हुआ है। इस कैफे के संचालन की पूरी जिम्मेदारी 10 महिलाओं के एक समूह के पास है। समूह की अध्यक्ष रिंकू देवी, सचिव बिट्टन और कोषाध्यक्ष जय ललिता के नेतृत्व में सोनी, जोहरा बेगम, नजबुल, सायरुन, हसीना बेगम, सोना बेगम और पार्वती सहित अन्य सदस्य मिलकर कैफे का प्रबंधन कर रही हैं। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक शेफ भी नियुक्त किया गया है। कीमतें आम लोगों के लिए किफायती रखी गई ये महिलाएं सुबह से शाम तक भोजन तैयार करने, परोसने, साफ-सफाई और ग्राहकों की सेवा सहित सभी कार्यों का प्रबंधन करती हैं। कैफे में स्थानीय स्नैक्स, मिठाइयों के साथ-साथ दोपहर और रात के भोजन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसकी कीमतें आम लोगों के लिए किफायती रखी गई हैं। यह कैफे मड़िहान तहसील कार्यालय के सामने, यूपी राज्य राजमार्ग-5 पर स्थित है, जो मिर्जापुर को रॉबर्ट्सगंज से जोड़ता है। इसकी रणनीतिक स्थिति के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीर भी आसानी से यहां पहुंच पाते हैं। लगभग 35 लोगों की बैठने की क्षमता वाला यह कैफे परिवारों और कर्मचारियों के लिए एक सुविधाजनक स्थान बन गया है। अदाणी थर्मल पावर प्लांट से जुड़े कर्मचारी, तहसील और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ, छात्र-छात्राएं और आम लोग नियमित रूप से इस कैफे में भोजन करने आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनबाड़ी कार्यकत्री के परिवार से मिले डीएम और सीडीओ:शाहजहांपुर में डीपीओ, नगर निगम बाबू पर लगाए थे आरोप; हर संभव मदद का भरोसा
    Next Article
    'दिशा' बैठक में अधिकारियों के काम पर नाराजगी:विधायक बोले- अफसरों को कार्ययोजनाओं का पता नहीं रहता, सांसद ने सुनीं शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment