Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में विंध्याचल नवरात्रि मेला: 30 ट्रेनों का ठहराव:लखनऊ-मिर्जापुर, प्रयागराज-पटना स्पेशल ट्रेनें; सुरक्षा बढ़ाई गई

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में विंध्याचल धाम में 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र मेले के लिए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला अवधि में विंध्याचल स्टेशन पर पहले से चल रही 25 जोड़ी ट्रेनों के अलावा 5 अतिरिक्त ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, जिससे कुल 30 ट्रेनों का ठहराव होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, साइनेज और सहायक सेवाएं शुरू की जा रही हैं। स्टेशन पर 3 अनारक्षित और 1 आरक्षित टिकट काउंटर के साथ 12 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि टिकट लेने में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक यात्रियों की सहायता में तैनात यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में समय सारिणी, किराया सूची, प्रवेश-निकास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, एक खोया-पाया केंद्र और एक पूछताछ केंद्र भी संचालित रहेगा। भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर अस्थायी रूप से 3 अतिरिक्त वाटर प्वाइंट, 15 पुरुष और 15 महिला शौचालय तथा 10 स्नानघर बनाए जा रहे हैं। सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा संगठन और भारत स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक यात्रियों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष मेला स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04113/04114 मिर्जापुर से लखनऊ के बीच एक अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलाई जाएगी, जो कुल 15 फेरे लगाएगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 04112/04111 प्रयागराज से पटना के बीच भी मेला स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। इन स्पेशल ट्रेनों में 12 मेमू कोच लगाए जाएंगे और यह विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करेंगी। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें और भीड़भाड़ की स्थिति में धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में धूलभरी आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी:रोड पर धूल के गुबार दिखे, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहा
    Next Article
    विंध्याचल धाम नवरात्रि मेला: 10 जोन, 21 सेक्टर में बंटा:पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को किया गया ब्रीफ; जवानों को दिलाई शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment