Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में विधायक रमाशंकर पटेल सब रजिस्ट्रार पर भड़के:कहा- हमको हल्के में मत लिया किजिए, उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर जताई नाराजगी

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के चुनार तहसील परिसर में 2.28 करोड़ रुपये की लागत से बने उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की। कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर विधायक ने मौके पर ही उप निबंधक दीपक जायसवाल को कड़ी फटकार लगाई। नव-निर्मित भवन में प्रवेश के दौरान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उप निबंधक दीपक जायसवाल से कहा, “हमको हल्के में मत लिया कीजिए। हम वह विधायक नहीं हैं, जिसको लिख देता हूं, उसको ब्रह्मा भी नहीं बचा सकते। मैं पहले किसी को लिखता नहीं हूं। जिलाधिकारी के सामने कह रहा हूं, आधा तहसील हमारा भी है।” उनके इस बयान से कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर असहज स्थिति बन गई। यह कार्यक्रम पहले 23 अप्रैल को ड्रमंडगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत के कारण स्थगित कर दिया गया था। बाद में 24 अप्रैल को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, लेकिन आमंत्रण सूची में नाम न होने से विधायक नाराज हो गए थे। बाद में अधिकारियों और मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के साथ उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी, विधायक चुनार अनुराग सिंह के प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प चन्द्रभान यादव सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में एक दिन में चार स्थानों पर आग:दमकल टीम रही अलर्ट, बिजली के केबिल से लेकर झाड़-फूंस और ट्रांसफार्मर में लगी आग
    Next Article
    इकाना स्टेडियम में एलएसजे और केकेआर के बीच मैच:रविवार को बदला रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों के करें इस्तेमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment