Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

    1 hour from now

    1

    0

    मुंबई में रविवार तड़के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू पुल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। कार में कुल चार लोग सवार थे।हादसा 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। काली बीएमडब्ल्यू मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार तेज रफ्तार के कारण हादसे का शिकार हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को भी टक्कर मार दी।#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from the spot following a fatal accident on the Coastal Road near Lotus Jetty. According to the BMC, an overspeeding BMW heading towards Haji Ali from Marine Drive crashed, leaving three dead and one critically injured. pic.twitter.com/Oj8MSiKH9n— ANI (@ANI) September 20, 2026इसे भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?तीन लोगों की मौतहादसे के बाद घायलों को तुरंत नायर अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 20 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धिर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।तेज रफ्तार को बताया जा रहा हादसे का कारणशुरुआती जानकारी में बीएमडब्ल्यू की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े दूसरे तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।इसे भी पढ़ें: देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhiहादसे के बाद मची अफरा-तफरीहादसे के बाद कोस्टल रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप
    Next Article
    20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment