Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरैना में चोर के कंधे पर बैठकर नाचे टीआई:बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो में साथ दिखे; फिर बोले- उस पर केस दर्ज है, पता नहीं था

    6 hours ago

    1

    0

    मुरैना में जौरा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला का अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने और नाचने-गाने का वीडियो सामने आया है। बर्थडे सेलिब्रेशन 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे थाना परिसर में ही शुरू हुआ। इसमें थाना प्रभारी को मालाएं पहनाई गईं, केक काटा गया। बधाई देने वालों की लाइन लगी रही। सेलिब्रेशन में कोतवाली थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर बाइक चोर लवकुश शर्मा भी था। उसने टीआई दर्शन लाल शुक्ला को अपने कंधों पर उठा लिया। उन्हें कंधे पर बैठाकर पूरे थाना परिसर में नाचते हुए घुमाता रहा। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लवकुश, टीआई दर्शन लाल शुक्ला को कंधे पर बैठाकर थाना परिसर में घुमा रहा है। पीछे-पीछे थाने का स्टाफ और दूसरे लोग चल रहे हैं। बाइक चोरी के मामले में हो चुकी गिरफ्तारी रिकॉर्ड के अनुसार, मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 12 जून 2025 को लवकुश शर्मा को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसने तीन साथियों के साथ मिलकर करीब 13 लाख रुपए कीमत की 18 बाइकें चोरी की थीं। उस समय पुलिस ने उसे गिरोह का सक्रिय सदस्य और सरगना बताया था। इस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद 12 जनवरी 2026 को लवकुश और उसके साथियों ने गांव में अवैध पंप कनेक्शन काटने आए एई पुष्पेंद्र यादव और अन्य बिजलीकर्मियों को पीट दिया था। उस पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज हुआ था। इस केस की कार्रवाई भी टीआई दर्शन लाल शुक्ला के निर्देश पर हुई थी। टीआई की सफाई- मुखबिर का काम करता है जब इस वीडियो पर जौरा थाना प्रभारी टीआई दर्शन लाल शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भीड़ के बीच कौन कब आ गया, उन्हें पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि कंधे पर उठाने वाला व्यक्ति उनके थाने का मुखबिर है और उसने कुछ मामलों में सूचना देकर काम भी करवाया है। टीआई के मुताबिक, वे स्टाफ से कहते रहे कि लवकुश ने खबर दी है, उससे संपर्क कर कार्रवाई की जाए। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह बाइक चोरी के मामलों में आरोपी है। एसपी ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजराइल जंग, पाकिस्तान में 23 लोगों की मौत:जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां; मोदी ने UAE प्रेसिडेंट और इजराइल PM से बात की
    Next Article
    आज भी दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के लोग:शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी कैंसिल, विजयवर्गीय संपर्क में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment