Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरैना में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड:सोते हुए पत्नी-बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर ट्रेन से कटा; पुलिस बोली- पत्नी के डांस वीडियो से नाराज था

    6 hours ago

    2

    0

    मुरैना जिले के किशनपुर गांव में शुक्रवार रात 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह खुला घटना का राज बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि वारदात घर के आंगन में हुई। घर चारों ओर से ऊंची बाउंड्री से घिरा हुआ है। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद है। शक होने पर उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से अंदर झांक कर देखा तो महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। देखिए तस्वीरें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस के मुताबिक, बलराम सिंह ने देर रात सो रही अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने अपने दोनों बेटों, 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देबू पर भी ताबड़तोड़ वार किए। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। पत्नी के डांस वीडियो को लेकर नाराज था पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बलराम बेंगलुरू में मार्बल घिसाई का काम करता था। एक माह पहले ही गांव लौटा था। उसकी पत्नी रविता ने एक माह पहले गांव की भागवत कथा में डांस किया था, जिसका वीडियो गांव के कुछ लड़कों ने बनाकर बलराम को वॉट्सएप कर दिया था। इससे बलराम नाराज था। दोनों के बीच एक माह से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों के लिए रविता मायके भी रहने चली गई थी। तीन दिन पहले ही लौटी थी। बताया जा रहा है कि बलराम रविता के बाजार जाने पर भी नाखुश रहता था। ……………………. यह खबर भी पढ़ें इंदौर के खजराना में ठेकेदार पर चाकू से हमला:मीडियाकर्मी गिरफ्तार इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक मीडियाकर्मी ने ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 हत्यारों को उम्रकैद, मुस्लिम-जज को मर्डर की धमकी, VIDEO:बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा
    Next Article
    कोटा में युवक के फोन से मिला पाकिस्तानी का ऑडियो:बोला-हमें शादीशुदा हिंदू महिलाएं चाहिए, वीडियो में मंगलसूत्र-सिंदूर दिखे; गृह मंत्रालय में शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment