Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; CEC मामले में सपा-कांग्रेस पर भड़के योगी

    15 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, विराट कोहली ने 55वां शतक जमाया और वनडे इतिहास में सबसे कम पारियों में 15 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने मारपीट की। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि अब एसी, टीवी और फ्रिज जैसे सामान महंगे होने वाले हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. टीएमसी चुनाव चिह्न और पार्टी नाम फ्रीज करने के मामले में ममता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। 2. UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगाने वाली फीस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1.28 से 30 सितंबर तक होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, करीब 7.50 कर्मचारी स्ट्राइक पर जाने वाले थे; 5 डे वर्किंग और छुट्टी की मांग 28 से 30 सितंबर तक होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टाल दी गई। रविवार को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच करीब 2.30 घंटे चली बैठक बाद इस पर फैसला हुआ। दरअसल, मांगों को लेकर आज से होने वाली हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनिय शामिल होनी थीं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। 12 सार्वजनिक बैंकों के 7.50 लाख से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर जाने वाले थे। रविवार को खुले बैंक हड़ताल के ऐलान के चलते वित्त मंत्रालय के निर्देश पर रविवार को बैंक खोले गए थे। ऐसा करीब 10 साल बाद हुआ था। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। तब पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने, जमा करने और कैश निकालने के लिए लोग बैंकों में लाइन में लगे थे। पूरी खबर पढ़ें... 2- कोहली-गिल के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, पहला वनडे 8 विकेट से जीता; विराट ने सबसे तेज 15 हजार रन बनाए भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। तिरुवनंतपुरम में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। मैच में विराट ने 55वां शतक भी जमाया। वेस्टइंडीज ने भारत को 295 का टारगेट दिया। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली। गिल ने 13 चौके और एक सिक्स लगाया। रोहित शर्मा ने 32 रन बनाए। 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बनाई। प्लेयर ऑफ द मैच कोहली बोले- वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य कोहली ने कहा कि उनका फोकस कभी रिकॉर्ड या माइलस्टोन पर नहीं रहा, बल्कि मैच की स्थिति के हिसाब से टीम के लिए अपना काम करने पर रहा है। हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है। वे इसके लिए खेल के अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा; AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी, युवक वीडियो बना रहा था दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर इलाके में एक युवक थप्पड़ मारा। घटना का वीडियो वायरल है। मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। सिंह इलाके में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने सड़क की मोटी परत हाथ से उखाड़ कर वर्मा को दिखाई। सिंह के साथ मौजूद युवक वीडियो बना रहा था। जैसे ही वो वर्मा के सामने आया, उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। युवक का आरोप है कि पुलिस के सामने उसे पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, घटना पर वर्मा ने कहा कि जरनैल रात में बनी सड़क सुबह उखाड़ रहे हैं। उन्होंने कमीशन मांगा था, नहीं मिलने पर विवाद खड़ा कर दिया। उनके साथियों ने मेरे परिवार को गाली दी, इन हालात में कोई भी आम आदमी जो करता, वही मैंने किया। पूरी खबर पढ़ें... 4. योगी बोले- सपा-कांग्रेस हरकतों से बाज आएं, चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाना ठीक नहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर छिड़े विवाद के बीच सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सपा और कांग्रेस पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा- SIR की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस, सपा, राजद समेत विपक्षी दल हायतौबा मचा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। योगी ने कहा- ये चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और हर संवैधानिक संस्था को कटघरे में खड़ा करके देश की बदनामी कर रहे हैं। इनकी लोकतंत्र को कमजोर करने की मंशा हैरान करने वाली है। अपनी गैरजिम्मेदाराना हरकतों को कंट्रोल करें। लोकतंत्र में हिंसा, तोड़फोड़ और दुष्प्रचार के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम ने कहा- विपक्षी दल अगर चुनाव जीतें तो यह उनका पुरुषार्थ है। लेकिन भ्रष्टाचार, धांधली, घटिया नीति और अराजकता के चलते जनता इन्हें खारिज करे तो चुनाव आयोग और EVM को दोषी ठहराते हैं। इन दलों को अपने बचकाने बयानों को लेकर चिंतन करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 5. अखिलेश बोले- सरकार बनी तो खिलाड़ियों को 21 लाख देंगे, भाजपा राज में सादी वर्दी में पुलिसवालों ने वोट डाला सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह राशि हम सम्मान निधि के तौर पर देंगे। अखिलेश ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की बिहार, पश्चिम बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस पर विचार करना चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा- भाजपा ने सपाइयों के वोट कटवाए: अखिलेश ने रविवार दोपहर तीन बजे लखनऊ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्राइवेट कंपनी को हायर कर पूरे यूपी में बूथ स्तर पर समाजवादियों के वोट कटवाए। सपा प्रमुख ने प्रदेश भर के जिलों से आए करीब 18 पहलवानों को सम्मानित भी किया। ‘प्राइवेट ड्रेस में पुलिस ने वोट डाला’: यूपी में हुए कई उपचुनाव में किस तरह का खेल हुआ। प्राइवेट ड्रेस में पुलिसवालों ने वोट डाला। सीएम योगी के चुनाव आयोग के पक्ष में बोलने पर अखिलेश ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इलेक्शन कमीशन के पक्ष में बोल रहे तो इसका मतलब है कि हम इलेक्शन घोटाले में उन्हें भी शामिल मानें। पूरी खबर पढ़ें… 6. AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे, एल्युमीनियम, कॉपर, क्रूड ऑयल महंगा होने का असर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8% तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल से जुड़े कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया है। साल 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की तरफ से यह कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी। 1 अक्टूबर से AC के दाम 5% बढ़ा रहे: हायर इंडिया हायर इंडिया के प्रेसिडेंट ने कहा- कॉपर के दाम बीते एक साल में 8000-9000 डॉलर से बढ़कर 14,500 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गए हैं। एक AC में 3 से 4 किलो कॉपर लगता है। हम 1 अक्टूबर से AC के दाम 5% बढ़ा रहे हैं। अक्टूबर से जनवरी के बीच अलग-अलग फेज में कुल 15% की बढ़ोतरी का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें... 7. TMC विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला: बोले- रिवॉल्वर दिखाकर मुझे कार से खींचने की कोशिश की, शीशे तोड़े TMC विधायक कुणाल घोष ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता में दिनदहाड़े उनकी कार पर फिर हमला किया गया। बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने कार को घेरा, शीशा तोड़ा और उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। हमलावरों के पास रिवॉल्वर थे। विधायक की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी हथियार निकालने पड़े। घटना के बाद कुणाल घोष सीधे नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनकी क्षतिग्रस्त कार भी थाने के बाहर खड़ी दिखी। घोष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या की कोशिश की जा रही है। पिछले 4 महीने के दौरान घोष पर हमले का यह चौथा मामला है। 5 महीने में 25 से ज्यादा TMC नेताओं पर हमले पश्चिम बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। 15 साल बाद TMC सत्ता से बाहर हुई और पहली बार भाजपा की सरकार बनी। पिछले 5 महीनों में 25 से ज्यादा TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने या हमले की घटनाएं सामने आईं। इनमें TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और महुआ मोइत्रा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: अब NTA ऑफिस की सुरक्षा CISF के हवाले: NEET पेपर लीक के बाद बदलाव, संवेदनशील क्षेत्रों में होगी कड़ी निगरानी (पूरी खबर पढ़ें) 2. बंगाल: TMC विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला, बोले- रिवॉल्वर दिखाकर मुझे कार से खींचने की कोशिश की, शीशे तोड़े (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: रूस का UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन: जर्मनी-जापान का विरोध किया, भारत 8 बार अस्थायी सदस्य (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: पीएम बोले- आतंकियों को करारा जवाब देंगे, सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया को भारत की नीति दिखाई (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: ट्रम्प ने ईरान का जंग खत्म करने का प्रस्ताव ठुकराया, बोले- वे मुश्किल में, तभी होर्मुज खोलना चाहते; ईरान बोला- बातचीत से ही निकलेगा हल (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: छात्रा की मौत, पिता बोले- गैंगरेप के बाद मारा, गुवाहाटी में ब्वॉयफ्रेंड संग होमस्टे में रुकी थी; फोन पर मां से कहा था- मुझे मार डालेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी:कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: परिवार के विवादों में थोपा फैसला न्याय नहीं लगता: मध्यस्थता सबसे बेहतर; SC जज बोले- वसुधैव कुटुंबकम भूल जाइए, अब परिवार एक रखना चुनौती बना (पूरी खबर पढ़ें) 9. इंटरनेशनल: PAK रक्षामंत्री बोले- तालिबान से दोस्ती गलती थी: अब नतीजा भुगत रहे, महिला पत्रकार को गला काटने का इशारा कर कहा- वहां ऐसे मत जाना (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:गुवाहटी से बेंगलुरु आ रहा था विमान, लैंडिंग से पहले गो-अराउंड किया; सभी यात्री सुरक्षित (पूरी खबर पढ़ें) 11. तमिलनाडु: सरकार ने RTI पर आदेश वापस लिया, कहा था- पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे; पहले भी 3 फैसलों पर यू-टर्न (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके… जापान में किराए पर मिल रहा परिवार जापान में अब मां-बाप, भाई-बहन और दोस्त भी किराए पर मिलते हैं. लोग शादी में दोस्त बनने या स्कूल इंटरव्यू में माता-पिता की भूमिका निभाने के लिए एक्टर्स हायर करते हैं। इसे रेंट ए फैमिली सर्विस कहा जाता है। इसकी फीस ₹3 हजार से ₹12 हजार प्रति घंटे तक होती है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ₹500 की टिकट, ₹30 करोड़ का इनाम; केरलम सरकार क्यों चलाती है लॉटरी, क्या आप भी खरीद सकते हैं 2. जरूरत की खबर: ज्यादा गर्म चाय का शौक खतरनाक: 65°C से ज्यादा गर्म तो कैंसर का रिस्क; चाय, कॉफी, सूप हमेशा ठंडा करके पिएं 3. साइबर लिटरेसी: स्कॉलरशिप के नाम पर स्कैम: छात्र और पेरेंट्स सावधान! पहचानें सही और फर्जी ऑफर का फर्क, आवेदन से जुड़ी 17 सावधानियां 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: प्रेमानंदजी के शिष्य का छत से गिरने का VIDEO:‌ वृंदावन में राहगीरों के सामने अचानक सड़क पर गिरा, सिर फट गया 5. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: यूपी में जंगल और खेतों में बना डाले डिग्री कॉलेज: पहुंचने का रास्ता तक नहीं, केवल एग्जाम देने आते बच्चे, कराई जाती नकल 6. यूपी एक्सप्लेनर: भारी बारिश के बाद क्या ठंड भी कड़ाके की होगी:गीजर, ब्लोअर का मार्केट कैसा रहेगा; अलनीनो के बावजूद यूपी के 32 जिलों में बाढ़ 7. ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ में अंडरपास बना स्विमिंग पूल, कारें तैरने लगीं:100 से ज्यादा वाहन फंसे, लोग बोले- अधिकारियों ने सही से काम नहीं किया 8. राजस्थान एक्सप्लेनर: EWS आरक्षण को लेकर रविंद्र भाटी सड़कों पर क्यों उतरे?:‘सरलीकरण’ यात्रा का आखिर क्या मकसद और आगे क्या है बड़ा प्लान 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: NHAI के अफसरों ने RTI में किए 5 झूठे दावे:जयपुर ऑफिस में दिव्यांगों के लिए बताईं फुल सुविधाएं, हकीकत- मौके पर ऐसा कुछ नहीं 10. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: मोहन का मास्टर प्लान, कैसा होगा 2047 का भोपाल: हरियाली के साथ विकास का संतुलन; सड़क की चौड़ाई तय करेगी आपका कारोबार 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: भोपाल मास्टर प्लान में 5 आवासीय, 3 कमर्शियल जोन:मेट्रो के दोनों तरफ ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट; एक एरिया-कई एक्टीविटी का नियम 12. इंटरव्यू: 'भूखी थी, रोटियां उठाईं तो कहा-तुम्हारे बाप की हैं क्या':दुबई से भोपाल लौटी महिला बोली- मोबाइल-पासपोर्ट छीना, 90 दिन कैद रखा; रोती रही 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: जमुई कांड- आरोपी का फुल एनकाउंटर होना चाहिए था: पीड़ित छात्र के माता-पिता बोले- वीडियो देखकर डर गए थे 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: 10 साल से एक जगह तैनात 10,000 कर्मचारी हटेंगे: कैडर बदलेगा, अब हर 5 साल में ट्रांसफर; पुराने ‘सिस्टम’ पर शिक्षा विभाग का बड़ा वार 15. ग्राउंड रिपोर्ट: 'मेरे दो बेटों को 20 गोलियां मारकर की थी हत्या:मां बोली- 23 साल से गिरफ्तारी का कर रही थी इंतजार; अब पुलिस की खुली नींद 16. भास्कर एक्सक्लूसिव: रामपाल के आश्रम में 11 साल के बच्चे से छेड़छाड़, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की शिकायत पर सेवादार गिरफ्तार 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों को निवेश से फायदा संभव, तुला वालों की इनकम बढ़ेगी और मकर वालों को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:विधायक-सांसदों की लगेगी क्लास, तावड़े ने माना- दीप प्रज्ज्वलन के भव्य आयोजन में चूक हुई
    Next Article
    लखनऊ में 68,500 शिक्षक अभ्यर्थियों ने राजभर का आवास घेरा:बोले- राजभर चाचा न्याय करो, पुलिस से धक्का-मुक्की; सड़क पर लगा भीषण जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment