Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल-TMC सांसद मिताली की कार पर हमला; ईरान बोला- पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं; बांदा में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, पारा 47.6°C

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर बंगाल चुनाव में टीएमसी सांसद पर हमले की है। राज्य में प्रचार थम चुका है। दूसरी खबर ईरान के उस बयान की है जिसमें उसने पाकिस्तान को मध्यस्थता के लायक नहीं बताया। हम आपको यह भी बताएंगे कि संजय दत्त को किस अश्लील गाने पर माफी मांगनी पड़ी। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर से हमला: सांसद और ड्राइवर घायल पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। वे मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दावा- भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटैक किया: पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिंतु संत्रा, सनातन संत्रा और राजकुमार रॉय के रूप में की गई है। दावा है कि तीनों भाजपा कार्यकर्ता हैं। TMC बोली- शाह की धमकी के बाद हमला हुआ: TMC ने X पर पोस्ट कर कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ। बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म: बंगाल में दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 4 मई को आएंगे। पूरी खबर पढ़ें… 2. ईरानी सांसद बोले- पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं, वह अमेरिका के पक्ष में झुका है इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग को लेकर ईरानी सांसद इब्राहिम रेजई ने कहा कि पाकिस्तान दोस्त जरूर है, लेकिन वह बातचीत में बीच का सही पक्ष (मध्यस्थ) नहीं बन सकता।पाकिस्तान अक्सर ट्रम्प और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखता है और उनके खिलाफ कुछ नहीं कहता। ट्रम्प बोले- ईरान के पास बहुत कम वक्त बचा है: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं, नहीं तो उसकी तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट हो जाएगा। दो महीने से जारी है जंग, फिलहाल सीजफायर: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले 2 महीने से जंग जारी है। हालांकि इसी महीने 8 अप्रैल को पाकिस्तान की मध्यस्थता के चलते 10 दिन का सीजफायर हुआ था। बाद में ट्रम्प ने इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया था। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी के IPS अजय पाल बंगाल में बोले- अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं, अखिलेश ने बताया भाजपा का एजेंट यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने बंगाल में ऑब्जर्वर बनाया है। वे एक्शन में भी उतर आए हैं। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कड़ी चेतावनी दी है। कहा, अगर जनता को डराया या धमकाया तो अच्छे से खबर ली जाएगी। फिर रोना-पछताना मत। वोटर्स को डराने-धमकाने की शिकायत मिली थी: IPS अजय पाल को TMC नेता जहांगीर खान के खिलाफ वोटरों को डराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद वे खुद मौके पर पहुंचे थे। उनके नेतृत्व में SSB, FST और QRT की टीम ने छापेमारी की। इस मामले में अखिलेश यादव ने कहा, सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे एजेंडों के एजेंटों की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जांच होगी और बेहद सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी। पढ़ें पूरी खबर… 4. केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘शराब नीति घोटाला मामले में मैं हाईकोर्ट में न खुद पेश होऊंगा और न ही कोई मेरी तरफ से दलीलें रखेगा।' उन्होंने कहा, हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। केजरीवाल के जस्टिस शर्मा पर 3 आरोप क्या है पूरा मामला: ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को शराब नीति मामले में केजरीवाल और 22 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। इस आदेश को CBI ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा इसी केस की सुनवाई कर रहीं थीं। पूरी खबर पढ़ें... 5. यूपी का बांदा 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म, रिकॉर्ड टूटा; गाजियाबाद में आंधी, ललितपुर में बारिश देश में भीषण गर्मी जारी है। राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार को तापमान 47°C के पार चला गया। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां अप्रैल में कभी इतना अधिक तापमान नहीं रहा। गाजियाबाद में आंधी आई। ललितपुर-झांसी में बारिश हुई। गर्मी से जुड़े 4 अपडेट्स आज का मौसम कैसा रहेगा, नीचे ग्राफिक में देखें... पूरी खबर पढ़ें… 6. संजय दत्त ने अश्लील गाने पर माफी मांगी, महिला आयोग से बोले- लिरिक्स का पता नहीं था कन्नड़ फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' में अश्लीलता को लेकर संजय दत्त ने माफी मांगी है। दरअसल आयोग ने गाने में अश्लीलता और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर नोरा फतेही और संजय दत्त समेत फिल्म की टीम को समन भेजा था। संजय दत्त बोले- लिरिक्स की जानकारी नहीं थी: संजय दत्त ने कहा- वे महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने आयोग को बताया कि जब यह गाना रिकॉर्ड हुआ था, तब वह किसी और भाषा में था, इसलिए उन्हें इसके हिंदी लिरिक्स की गहराई का पता नहीं था। क्या है पूरा मामला: विवाद फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' से शुरू हुआ, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त हैं। गाने की शुरुआती लाइनों में 'डबल मीनिंग' शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि बाद में गाने में यह दिखाया गया कि वे शब्द शराब की बोतल के लिए थे। विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब से इस गाने के लिरिकल वीडियो को हटा दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 7. IPL में दिल्ली की टीम 75 रन पर ऑलआउट, बेंगलुरु की इस सीजन में छठी जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में अपनी छठी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलुरु ने दिल्ली को 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। कोहली के IPL में 9000 रन पूरे: छठे ओवर की आखिरी बॉल में विराट कोहली ने अक्षर पटेल की फ्लाइटेड गेंद को लॉन्ग-ऑफ की ओर सिंगल के लिए खेला और इसी के साथ उन्होंने IPL में 9000 रन पूरे कर लिए। कोहली इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बने। बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर: बेंगलुरु इस जीत के साथ 12 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली के पास 8 मैच में 6 पॉइंट्स हैं। टीम सातवें स्थान पर है और नेट रनरेट भी (-1.060) कमजोर है। दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बचे 6 मैच में कम से कम 5 जीतने ही होंगे। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... शादी के लिए टावर पर चढ़ी, 11 हजार व्यूज पर नीचे उतरी बिहार के छपरा में 28 साल की युवती शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने बॉयफ्रेंड से शादी न होने पर कूदने की धमकी देते हुए रील पोस्ट की, जिसे करीब 11 हजार व्यूज मिले। पुलिस-फायर टीम ने घंटों बाद सुरक्षित उतारा। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: अमेरिका को किनारे कर, ओमान-सऊदी से सीधे बात; ईरान अंदरखाने क्या नया पका रहा, पुतिन की क्या भूमिका 2. ग्राउंड रिपोर्ट- बंगाल चुनाव यानी डर: ममता के मोहल्ले में पुलिस की दादागिरी, बाहर TMC की; लोग बोले- मुंह खोला तो रोजी-रोटी जाएगी 3. सिक्किम की रानी भारत से दार्जिलिंग चाहती थीं: इंदिरा बोलीं- मेरे पिता से गलती हुई; सिक्किम विलय की कहानी, सालगिरह पर पहुंचे पीएम मोदी 4. मंडे मेगा स्टोरी- 15 दिन में सैलरी, अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूल में: पीएम बालेन शाह के 30 दिनों की कहानी; नेपाल को बदलेंगे या तानाशाह बनेंगे 5. विनोद खन्ना की पुण्यतिथि, पिता ने पिस्तौल तानी: अमिताभ ने फेंका ग्लास, तो टांके आए: महेश भट्ट को धमकाया, आखिरी ख्वाहिश थी- पाकिस्तान जाना 6. फिजिकल हेल्थ- नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर: देर से दिखते संकेत, इसलिए 50 के बाद स्क्रीनिंग जरूरी, बचाव के लिए जरूरी 7 सावधानियां 7. 1981 में भी होटल में अमेरिकी-राष्ट्रपति पर फायरिंग हुई थी: आरोपी हॉलीवुड फिल्म से प्रभावित था, हीरोइन को इम्प्रेस करने के लिए गोली चलाई 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं... फिर से खोल दो होर्मुज', ईरान से बोला UN
    Next Article
    अखिलेश-राहुल के पुतला दहन से भड़का दरोगा:गजब है रवि किशन का महादेव- मछली राग; BJP के रात्रि विश्राम में ठुमके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment