Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, कुछ दिन पहले ही घर लौटा था

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खडौवा गांव में आज मंगलवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुकई के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही बाहर प्रदेश से अपने घर लौटा था, जहां वह मजदूरी का काम करता था। सुकई तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक सुकई प्रदेश में रहकर के जो भी पैसा कमाता था वह अपने परिवार के लोगों को भी देता था ताकि परिवार सकुशल बिना किसी परेशानी के चला रहे। देर रात जब परिजनों को आशंका होने पर उन्होंने सुकई के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने नवाबगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस द्वारा देखा गया कि मृतक युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुकई की मौत होने के बाद अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि उन्हें एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक कुछ दिनों पहले ही घर आया था और बिना किसी विवाद के उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह कुछ बीमार चल रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में सड़क हादसे में 4 चचेरे भाइयों की मौत:तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को रौंदा, फिर खाई में गिरी; शादी से लौट रहे थे सभी
    Next Article
    आगरा में तीन दिन में 17 हजार ने छोड़ी परीक्षा:75 हजार अभ्यर्थियों में से 58 हजार ही आए, एक अभ्यर्थी पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment